Skip to content
June 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भूमिगत खनन से धरती की सेहत, खेती और वन्य जीवन- सबको एक साथ संरक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूमिगत खनन से धरती की सेहत, खेती और वन्य जीवन- सबको एक साथ संरक्षण

Nkc News Desk November 7, 2025

 

रायगढ़, भारत ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और इसके केंद्र में कोयला उत्पादन की बढ़ती आवश्यकता है। लेकिन, इस विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। इसी दिशा में कोयला मंत्रालय ने भूमिगत खनन (अंडरग्राउंड माइनिंग) को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है। यह आधुनिक तकनीक न केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का साधन है, बल्कि यह धरती की हरियाली, कृषि भूमि और वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में भी एक सशक्त कदम है।

सतह की हरियाली और खेती रहेगी जस की तस

भूमिगत खनन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें ज़मीन की ऊपरी सतह को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुँचती। खनन की प्रक्रिया ज़मीन के नीचे लगभग 500 से 2000 फीट की गहराई पर होती है, जिससे ऊपर की भूमि, पेड़-पौधे और वनस्पतियाँ पूरी तरह सुरक्षित रहती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए यह राहत की बात है कि न तो उनके खेतों की उर्वरता पर असर पड़ेगा और न ही उनकी पारंपरिक फसलों पर कोई खतरा आएगा। महुआ, तेंदू पत्ता और अन्य वनोपज का संग्रह पहले की तरह ही जारी रह सकेगा, जिससे उनकी आजीविका भी प्रभावित नहीं होगी।

पशु-पक्षियों का आवास क्षेत्र भी रहेगा अप्रभावित

खनन कार्य अक्सर वन्यजीवों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंता का विषय बन जाता है, लेकिन भूमिगत खनन की प्रक्रिया तमाम अन्य खनन प्रक्रियाओं से भिन्न है। ऐसे में, यह पूरी तरह सुरक्षित है। इस प्रक्रिया में सतह पर भारी मशीनों या विस्फोटक गतिविधियों की आवश्यकता नहीं होती। इससे हाथियों, हिरणों, सियारों और पक्षियों के आवास क्षेत्र में कोई व्यवधान नहीं आता। परिणाम के रूप में, जंगलों में आवाजाही का प्राकृतिक क्रम बना रहता है और पर्यावरणीय संतुलन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

धूल और वायु प्रदूषण से मिलेगी राहत

ओपन कास्ट माइनिंग की तुलना में भूमिगत खनन वायु गुणवत्ता की दृष्टि से कहीं बेहतर है। चूँकि, खनन की गतिविधियाँ ज़मीन के नीचे होती हैं, इसलिए धूल या कोल डस्ट सतह तक नहीं पहुँचता। आसपास के गाँवों और बस्तियों में धूल प्रदूषण, शोर और ध्वनि प्रदूषण में भारी कमी आती है। इससे ग्रामीणों को न सिर्फ स्वच्छ हवा मिलती है, बल्कि आसपास के पेड़-पौधे भी बेहतर रूप से पनपते हैं। यह तकनीक उन क्षेत्रों के लिए आदर्श है, जहाँ वायु प्रदूषण पहले से ही एक गंभीर समस्या है।

जल स्रोत और मृदा की गुणवत्ता बनी रहेगी

भूमिगत खनन से जलस्रोतों पर भी कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता। सामान्यत: ग्रामीण क्षेत्रों में 40-50 फीट गहराई तक का भूजल उपयोग में लाया जाता है, जबकि कोयले का खनन इससे कहीं गहराई में होता है, यानि 500 फीट से भी अधिक गहराई में।

खनन के दौरान जो पानी निकलता है, उसे आधुनिक फिल्टरिंग सिस्टम से शुद्ध कर स्थानीय ग्रामवासियों के लिए उपयोगी बनाया जाएगा। यह व्यवस्था जल संरक्षण और पुनः उपयोग को बढ़ावा देती है।
साथ ही, भूमि की ऊपरी परत को किसी प्रकार की खुदाई या विस्थापन से मुक्त रखा जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बरकरार रहती है और कृषि उत्पादन में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आती।

सतत विकास और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता की दिशा में कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि भूमिगत खनन भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र का चेहरा बदल देगा। यह न सिर्फ कोयले की माँग को पूरा करने में सहायक है, बल्कि भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं के अनुरूप भी है। इस तकनीक के माध्यम से विकास और संरक्षण दोनों साथ-साथ चल सकते हैं, जहाँ देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी हों, वहीं धरती का हरियाला चेहरा भी सुरक्षित रहे।

भूमिगत खनन यह साबित करता है कि विकास का रास्ता हमेशा प्रकृति से टकराव का नहीं, बल्कि उसके साथ तालमेल का भी हो सकता है। यही इस नई दिशा की सबसे बड़ी उपलब्धि है- विकास भी, हरियाली भी।

Tags: खेती और वन्य जीवन धरती की सेहत भूमिगत खनन सबको एक साथ संरक्षण

Continue Reading

Previous: बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ी, इंडोनेशिया में 11 नवंबर से आयोजन इंडोनेशिया में 11 नवंबर से 17 नवंबर तक बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित किया जा रहा है. BODY BUILDING WORLD CHAMPIONSHIPS बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ (ETV Bharat Chhattisgarh) author img By ETV Bharat Chhattisgarh Team Published : November 7, 2025 at 12:38 PM IST 3 Min Read Choose ETV Bharat रायपुर: इंडोनेशिया में 16वीं बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशीप का 7 दिवसीय आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन इंडोनेशिया में 11 नवंबर से 17 नवंबर तक चलेगा. ऑफिशियल टीम में 12 लोगों की टीम है. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के 46 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें महिला खिलाड़ियों की संख्या 5 है और पुरुष खिलाड़ियों की संख्या 41 है. इंडोनेशिया बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़: बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के ऑफिशियल टीम के रूप में 3 लोगों का चयन हुआ है. जिसमें रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी सपोर्टर के रूप में रहेंगे. वहीं रेलवे के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत बॉडीबिल्डर और कोच बी राजशेखर राव और बेमेतरा के महेंद्र टेकाम निर्णायक के रूप में भूमिका अदा करेंगे. बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ (ETV Bharat Chhattisgarh) 5 महिला खिलाड़ी भी दिखाएंगी दम: बॉडी बिल्डिंग के खिलाड़ी और कोच बी राजशेखर राव ने बताया “इंडियन टीम 11 से 17 नवंबर तक इंडोनेशिया में आयोजित 16वीं बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट करने जा रही है. इंडियन टीम के एथलीट और ऑफिशियल मिलाकर 58 लोग शामिल हैं. जिसमें 46 बॉडी बिल्डिंग के प्रतिभागी हैं. इन प्रतिभागियों में 41 पुरुष खिलाड़ी और 5 महिला खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से जा रहे हैं. ऑफिशियल टीम के 12 लोगों में 4 जज 2 कोच 2 मैनेजर और 4 सपोर्टर हैं. सभी खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों के रेलवे, पुलिस, आर्मी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हैं. भारत में तीन पार्ट्स से खिलाड़ी और ऑफिशियल टीम निकलेगी.” Body building World Championship इंडोनेशिया में 16वीं बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप (ETV Bharat Chhattisgarh) पूरे विश्व में इंडिया के एथलीट ह्यूज बॉडी बिल्डर है, जो शानदार प्रदर्शन करते हैं. उम्मीद है चैंपियनशिप का खिताब इंडियन टीम ही लाएगी-बी राजशेखर राव, कोच और बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी कौन ही कोच और खिलाड़ी बी राजशेखर राव: बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी और कोच ने ETV भारत से बात की. उन्होंने बताया कि वे साल 1997 से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. उनके गुरु महेंद्र टेकाम और नशकर टंडन हैं. गुरुओं को अखाड़े में अभ्यास करते हुए देखने के बाद इनके मन में विचार आया और उन्हीं से प्रेरणा लेकर बॉडी बिल्डिंग खेल की शुरुआत की. Body building World Championship 11 नवंबर से 17 नवंबर तक बॉडीबिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप (ETV Bharat Chhattisgarh) बॉडी बिल्डिंग में सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात: राजशेखर राव कहते हैं कि बॉडी बिल्डिंग में सबसे ज्यादा जरूरी डाइट होती है. इसके साथ ही प्रॉपर एक्सरसाइज करना होता है. जिसे अपने रूटीन में फॉलो करना बहुत जरूरी है
Next: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर रायपुर ने रचा इतिहास — जनसमूह को एकजुट कर मिश्रा ने भरी राष्ट्रभक्ति की गूंज

Related Stories

पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे
  • छत्तीसगढ़

पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे

June 5, 2026
अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

June 5, 2026
गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • krishi
  • छत्तीसगढ़

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश

June 4, 2026

Recent Posts

  • कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान?
  • पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे
  • अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान?
  • krishi

कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान?

June 5, 2026
पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे
  • छत्तीसगढ़

पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे

June 5, 2026
अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

June 5, 2026
गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • krishi
  • छत्तीसगढ़

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश

June 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान?
  • पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे
  • अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.