Skip to content
October 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • नियद नेल्लानार के लिए बाइक पर कलेक्टर, , स्कूल और गांवों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के निर्देश
  • छत्तीसगढ़

नियद नेल्लानार के लिए बाइक पर कलेक्टर, , स्कूल और गांवों का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के निर्देश

Nkc News Desk January 17, 2026

नारायणपुर : अबूझमाड़ जैसे दुर्गम और नक्सल प्रभावित इलाके, जहां पहुंचना अपने आप में चुनौती है, वहां शासन की योजनाएं जमीन तक कैसे उतरें. इसका जीवंत उदाहरण बनीं कलेक्टर नम्रता जैन. नियद नेल्लानार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को परखने और संवारने के लिए उन्होंने 110 किलोमीटर का कठिन सफर बाइक से तय किया और जंगल, कच्चे रास्ते और नदी नालों को पार कर ग्राम जाटलूर तक पहुंचीं.

बाइक से गांव पहुंचकर लिया जायजा

15 जनवरी को शुरु हुए इस अनूठे दौरे में कलेक्टर जैन ने अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम ढोंढरबेड़ा, कुड़मेल और जाटलूर का क्रमवार निरीक्षण किया. ढोंढरबेड़ा स्थित बालक आश्रम में उन्होंने भोजन, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और आवासीय व्यवस्था का औचक जायजा लिया. बच्चों से सीधे संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी और संतोषजनक जवाब मिलने पर बच्चों का उत्साह बढ़ाया. शौचालय, खेल सामग्री और अधीक्षक आवास कक्ष निर्माण की मांग पर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं
कलेक्टर नम्रता जैन जब कुड़मेल गांव पहुंचीं तो माहौल और भी भावुक हो उठा. बालक आश्रम में बच्चों के साथ राष्ट्रगान गूंजा. एक ऐसा दृश्य जिसने प्रशासन की मौजूदगी को भरोसे में बदला. कलेक्टर ने शिक्षकों को बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए, खासकर मच्छरदानी के नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए. बच्चों की ओर से खेल सामग्री और जूतों की मांग पर त्वरित व्यवस्था का आश्वासन दिया गया. मितानिनों की दवाई पेटी, आवास और गोटुल निर्माण की मांग भी सुनी गई. वहीं 12वीं उत्तीर्ण स्थानीय युवा मोतीलाल वडडे को अतिथि शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया.

जाटलूर गांव में यूनिफॉर्म बांटा
दुर्गम रास्तों और नदी-नालों को पार कर कलेक्टर जैन जब ग्राम जाटलूर पहुंचीं, तो उन्होंने बालक आश्रम में बच्चों को स्कूली यूनिफॉर्म वितरित की.शिक्षकों से उपस्थिति, भोजन, पेयजल और स्वच्छता की जानकारी ली गई. बाउंड्रीवॉल, अतिरिक्त कक्ष, टेबल-बेंच और दैनिक उपयोग की सामग्री की मांग पर प्रस्ताव सहायक आयुक्त को भेजने का भरोसा दिया गया.

नियाद नेल्लानार की जमीनी हकीकत को परखा
इसके बाद जाटलूर के बाजार स्थल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया. ग्रामीणों ने गोटुल में शेड, देवगुड़ी निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, राशन दुकान संचालन और आश्रित ग्रामों में आंगनबाड़ी भवन निर्माण जैसी मांगें रखीं. कलेक्टर ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नियद नेल्लानार योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए.

अबूझमाड़ की दुर्गम धरती पर कलेक्टर नम्रता जैन का यह बाइक दौरा सिर्फ निरीक्षण नहीं, बल्कि भरोसे और संवेदनशील प्रशासन का संदेश था.110 किलोमीटर का यह सफर बताता है कि जब योजनाओं को ईमानदारी से जमीन तक पहुंचाने का जज्बा हो, तो जंगल, नाले और दूरियां भी बाधा नहीं बनतीं.इस दौरान एडिशनल एसपी अजय कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय चौहान, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता विनय सहित दूसरे अधिकारी मौजूद रहे.

Tags: कलेक्टर गांवों का औचक निरीक्षण नियद नेल्लानार बाइक स्कूल स्वास्थ्य और सुरक्षा

Post navigation

Previous वन मंत्री  केदार कश्यप ने बस्तर विकासखंड को दी 3.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
Next पंचायत प्रतिनिधियों के अध्ययन भ्रमण से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा – CM साय

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.