रायपुर :- छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण अंतर्गत बोरिया कला में 26 जनवरी के पवन अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समाज के प्रमुखों ने ध्वाजारोहण कर सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नन्दकुमार साहू के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस गरिमामय ध्वजारोहण के कार्यक्रम में कोसरिया यादव समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश यादव रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव , जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ,रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष अशोक यादव रायपुर ग्रामीण एवं सेज़बहार पाली के समस्त प्रतिनिधि और सामाजिक बंधु उपस्थित थे
