Skip to content
March 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • सुमीत ग्रुप: ‘क्वालिटी अनमोल, बजट पर कंट्रोल’ का भरोसा
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

सुमीत ग्रुप: ‘क्वालिटी अनमोल, बजट पर कंट्रोल’ का भरोसा

Nkc News Desk February 7, 2026

 42 वर्षों में साधारण दुकान से छत्तीसगढ़ का भरोसेमंद ब्रांड बनने की कहानी

रायपुर। समय बदला, फैशन बदला, ट्रेंड बदले, लेकिन जो नहीं बदला वह है जन-जन का सुमीत ग्रुप पर अटूट भरोसा। 7 फरवरी 1984 को शुरू हुई एक साधारण-सी दुकान आज 42 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तय कर छत्तीसगढ़ के सबसे भरोसेमंद रिटेल ब्रांड्स में शुमार हो चुकी है। यह सफर केवल व्यापारिक विस्तार की कहानी नहीं, बल्कि विश्वास, रिश्तों, गुणवत्ता और ईमानदारी की वह मिसाल है, जिसने तीन पीढ़ियों तक ग्राहकों की सेवा की है।त्योहार हों, शादियां हों या रोजमर्रा की जरूरतें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग को सुमीत ग्रुप ने हमेशा अपनेपन का एहसास दिया है। यही वजह है कि बदलते दौर में भी सुमीत ग्रुप लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ की व्यावसायिक धरती पर जिन नामों ने अपनी अलग पहचान बनाई है, उनमें अशोक कांकरिया का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। भिलाई निवासी कांकरिया परिवार ने रायपुर की दादाबाड़ी के पास एक छोटे से कांकरिया कटपीस सेंटर से इस सफर की नींव रखी। इसके बाद बैजनाथ पारा में होलसेल कपड़े की दुकान शुरू हुई और फिर 7 फरवरी 1984 को जन्म हुआ सुमीत सेल रिटेल शॉप का। यही वह दिन था, जिसने आने वाले दशकों के लिए सफलता की दिशा तय कर दी। 1990 में उरला औद्योगिक क्षेत्र, फिर पंडरी कपड़ा मार्केट और उसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ में शाखाओं का विस्तार, यह सब किसी चमत्कार से कम नहीं था। लेकिन इस सफलता के पीछे कठोर परिश्रम, धैर्य और दूरदृष्टि की मजबूत नींव रही। आज सुमीत ग्रुप के 42 से अधिक स्टोर्स प्रदेशभर में विश्वास का दूसरा नाम बन चुके हैं।

‘क्वालिटी अनमोल, बजट पर कंट्रोल’ का भरोसा
महंगाई के इस दौर में जब रिटेल शॉपिंग आम आदमी के लिए चुनौती बनती जा रही है, तब भी सुमीत बाजार ने “क्वालिटी अनमोल, बजट पर कंट्रोल” के मूलमंत्र के साथ ग्राहकों को राहत दी है। बहुमंजिला शोरूम, हर उम्र और हर वर्ग के लिए अलग-अलग कलेक्शन और हर बजट के अनुसार विकल्प—यही वजह है कि सुमीत बाजार आज आम आदमी की पहली पसंद बन चुका है। होलसेल रेट पर रेडीमेड कपड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान इन सबके लिए सुमीत बाजार का नाम आज भी सबसे आगे है।

ज्वेलरी सेक्टर में भी रचा इतिहास

कपड़ा कारोबार में सफलता के बाद सुमीत ग्रुप ने 5 मई 2005 को सुमीत ज्वेलर्स के रूप में ज्वेलरी सेक्टर में कदम रखा। शुरुआत में संदेह और सवाल जरूर थे, लेकिन अशोक कांकरिया ने हार नहीं मानी। एक वर्ष तक सोने के बाजार का गहन अध्ययन, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने के बाद सुमीत ज्वेलर्स ने शानदार शुरुआत की।

आज सुमीत ज्वेलर्स रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। केवल रायपुर में ही एक लाख से अधिक ग्राहक इस ब्रांड से जुड़े हैं। रिटेल ज्वेलरी इंडिया अवॉर्ड–2025 का सम्मान मिलना न केवल सुमीत ग्रुप, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

शुभम के-मार्ट से मल्टी-वैराइटी रिटेल में विस्तार

“शॉपिंग करो खुल के, पैसे बचाओ जम के” की टैगलाइन के साथ शुभम के-मार्ट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह एक मल्टी-वैराइटी स्टोर है, जिसकी शाखाएँ अब छत्तीसगढ़ के साथ-साथ गुजरात, राजस्थान और ओडिशा तक फैल चुकी हैं।

वर्तमान में शुभम के-मार्ट के 60 शोरूम्स संचालित हैं और आने वाले समय में 100 से 150 स्टोर्स खोलने की योजना है। यह कदम सुमीत ग्रुप की दूरदर्शी सोच और विस्तार की स्पष्ट रणनीति को दर्शाता है।

रियल एस्टेट में भी मजबूत पहचान

सुमीत ग्रुप ने सुमीत इंफ्राकॉन के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। सुमीत बिजनेस पार्क और सिटी ऑफ ड्रीम्स जैसे प्रोजेक्ट्स ने यह साबित कर दिया कि अफोर्डेबल हाउसिंग भी आधुनिक और सम्मानजनक हो सकती है। कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स में बसे लगभग 150 परिवार आज गर्व से कहते हैं कि सुमीत ग्रुप ने उनके सपनों को साकार किया है।

व्यापार के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का प्रतीक बना सुमीत ग्रुप
सुमीत ग्रुप केवल व्यापार का नाम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। आज ग्रुप प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लगभग 10,000 परिवारों को रोजगार दे रहा है, जिनमें 4,000 से अधिक महिलाएँ शामिल हैं।

ग्रुप के चेयरमैन अशोक कांकरिया का मानना है कि “टीम अच्छी होगी तो काम भी अच्छा होगा। विश्वास और ईमानदारी किसी भी व्यापार की सबसे बड़ी पूंजी होती है।” उनका यह विचार ही सुमीत ग्रुप की आत्मा है और यही सोच ग्रुप को लगातार नई ऊँचाइयों तक पहुंचा रही है।

Tags: 42 वर्षों  साधारण दुकान छग का भरोसेमंद ब्रांड सुमीत ग्रुप

Continue Reading

Previous: आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु
Next: PMGSY के तहत बटराली–होनहेड़ सड़क का निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Related Stories

 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित

March 8, 2026
पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • छत्तीसगढ़

पार्षद की बेटी बनी आईपीएस

March 7, 2026
मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

March 7, 2026

Recent Posts

  • आज का राशिफल
  • आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  
  •  छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

आज का राशिफल
  • adhytma

आज का राशिफल

March 8, 2026
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  
  • adhytma

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  

March 8, 2026
 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित

March 8, 2026
पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • छत्तीसगढ़

पार्षद की बेटी बनी आईपीएस

March 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • आज का राशिफल
  • आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  
  •  छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.