Skip to content
August 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 62 वर्ष के हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीएम मोदी, अमित शाह और राज्यपाल डेका ने दी शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़

62 वर्ष के हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीएम मोदी, अमित शाह और राज्यपाल डेका ने दी शुभकामनाएं

Nkc News Desk February 21, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नेताओं ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए राज्य के विकास में उनके नेतृत्व की सराहना की।

छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील स्थित ग्राम बगिया में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय राम प्रसाद साय और माता जसमनी देवी हैं। 27 मई 1991 को उनका विवाह कौशल्या साय से हुआ। उनके एक पुत्र और दो बेटियां हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी से हायर सेकेंडरी तक पूरी की।

आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। वे एक मध्यमवर्गीय कृषक परिवार से संबंध रखते हैं। सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक कार्यों से जुड़कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा और लंबा सार्वजनिक जीवन जिया।

पंच से मुख्यमंत्री तक का प्रेरणादायी सफर

विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच के रूप में की। वर्ष 1990 में वे निर्विरोध सरपंच चुने गए। इसके बाद 1990 से 1998 तक तपकरा क्षेत्र से मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे।

साल 1999 में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 13वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद 2004 और 2009 में भी रायगढ़ से सांसद बने। 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए। 27 मई 2014 से 2019 तक वे केंद्र सरकार में इस्पात, खान, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे।

संगठन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे 2006 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने और बाद में 2011 तथा 2020 से 2022 तक दोबारा यह जिम्मेदारी संभाली। 2 दिसंबर 2022 को उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया तथा 8 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नामित किया गया।

विधानसभा चुनाव 2023 में वे कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए। 10 दिसंबर 2023 को विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना और वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने।

राजनीतिक विरासत और पारिवारिक पृष्ठभूमि
विष्णुदेव साय का परिवार भी लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से जुड़ा रहा है। उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय 1962 से 1967 तक लैलूंगा क्षेत्र से विधायक रहे और 1972 से 1977 तक लोकसभा सांसद रहे। वे केंद्र सरकार में संचार राज्य मंत्री भी रहे।

दूसरे बड़े पिताजी स्वर्गीय केदार नाथ साय 1967 से 1972 तक तपकरा क्षेत्र से विधायक रहे। उनके दादाजी सरदार स्वर्गीय बुधनाथ साय भी 1947 से 1952 तक विधायक मनोनीत हुए थे।

संघर्ष, संगठन और सेवा की पहचान
पंच से सरपंच, विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री और फिर मुख्यमंत्री तक का उनका सफर संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा की प्रतिबद्धता का उदाहरण माना जाता है। एक साधारण कृषक परिवार से निकलकर प्रदेश की सर्वोच्च जिम्मेदारी तक पहुंचने की उनकी कहानी कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणा मानी जा रही है।

जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं और समर्थक उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना कर रहे हैं।

PM मोदी, HM शाह और राज्यपाल डेका ने CM साय को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राज्य में विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साय के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा— छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और हर वर्ग के कल्याण का सुंदर कालखंड देख रहा है। माँ दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

Tags: अमित शाह पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्यपाल डेका

Continue Reading

Previous: अदाणी फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम, ग्रामीण समुदाय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल
Next: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ की बेटियों ने किया कमाल

Related Stories

झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप

August 11, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • छत्तीसगढ़

वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल

August 11, 2026
विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन

August 11, 2026

Recent Posts

  • अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • (no title)
  • विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’

August 11, 2026
झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप

August 11, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • छत्तीसगढ़

वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल

August 11, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • (no title)
  • विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.