Skip to content
September 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि: 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की बड़ी उपलब्धि: 41 गाँवों में 36,000 से अधिक ग्रामीणों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ

Nkc News Desk February 24, 2026
  • मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की महत्वपूर्ण प्रगति

रायगढ़, अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सामाजिक इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स (MHCU) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। संयंत्र के परिधीय क्षेत्र के 23 गाँवों और रेल लाइन क्षेत्र के 18 गाँवों सहित कुल 41 गाँवों में पहुँचकर MHCU टीम ने 36,525 ग्रामीणों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईं।

ये मोबाइल यूनिट्स अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हेल्पएज इंडिया द्वारा संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक यूनिट में एक MBBS डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक ड्राइवर और एक सोशल प्रोटेक्शन ऑफिसर शामिल हैं, जो निर्धारित रूट प्लान के अनुसार नियमित रूप से शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उपचार एवं परामर्श प्रदान करते हैं।

वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 1,137 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 36,525 लोग लाभान्वित हुए। इनमें 14,705 पुरुष, 16,471 महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में बुजुर्ग मरीज शामिल थे। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जाँच और उपचार की सुविधा के अभाव में MHCU इन समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा साबित हुई है।

MHCU टीम ने वर्षभर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण एवं सेवाएँ प्रदान कीं। इनमें 16,687 बीपी जाँच, 2,412 शुगर टेस्ट तथा 397 हीमोग्लोबिन परीक्षण शामिल हैं। टीम ने 89 घरों में जाकर असमर्थ एवं बुजुर्ग मरीजों को उनके घर पर ही दवाइयाँ और उपचार उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त, 162 स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों के माध्यम से 3,361 ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श दिया गया।

अदाणी फाउंडेशन ने बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी। वर्षभर में चार स्कूल हेल्थ कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 316 बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई। इन शिविरों से विशेष रूप से एनीमिया, त्वचा रोग और पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान में सहायता मिली।

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स का सर्वाधिक लाभ बुजुर्ग मरीजों को मिला, जिन्हें नियमित बीपी और शुगर मॉनिटरिंग, जोड़ों के दर्द का उपचार तथा दवाइयाँ आसानी से उनके गाँव में ही उपलब्ध हो सकीं। ग्राम छोटे भंडार के अशोक सिदार ने बताया कि एम्बुलेंस टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ और दवाइयाँ मिलने से उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है तथा गाँव में आयोजित जागरूकता सत्रों से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति समझ भी बढ़ी है।

इसी प्रकार, ग्राम गेजमुड़ा के प्रेम शंकर पटेल ने कहा कि पहले उन्हें बीपी और शुगर की जाँच के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते थे, लेकिन MHCU के आने से यह सुविधा अब गाँव में ही निःशुल्क उपलब्ध हो रही है।

अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है और MHCU टीम के सतत प्रयासों ने हजारों ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। फाउंडेशन ने आगे और अधिक गाँवों को इन सेवाओं से जोड़ने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह MHCU परियोजना आज ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार का एक प्रभावी और विश्वसनीय मॉडल बन चुकी है। इस पहल ने महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दूरस्थ बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को सुदृढ़ किया है, जिससे ग्रामीण समुदायों में स्वास्थ्य परिणामों में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है।

Tags: अदाणी फाउंडेशन ग्रामीणों निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ बड़ी उपलब्धि

Post navigation

Previous पुर्नवास करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी सरकार: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Next “CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का भव्य समापन,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  बोले-  छत्तीसगढ़ व्यापार का नया ग्रोथ इंजन”

Related Stories

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण

September 27, 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन

September 25, 2026
भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!

September 24, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन
  • भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!
  • बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण

September 27, 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन

September 25, 2026
भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!

September 24, 2026
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • education
  • छत्तीसगढ़

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

September 18, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन
  • भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!
  • बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.