Skip to content
June 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

Nkc News Desk April 26, 2026

नारायणपुर: सुदूर और कभी नक्सल प्रभावित रहे लंका गांव में शासन की ऐतिहासिक दस्तक देखने को मिली, जहां पहली बार जिला स्तरीय सुशासन आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया. घने जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम रास्तों को पार कर प्रशासन जब इस अंतिम छोर तक पहुंचा, तो ग्रामीणों के लिए यह केवल एक शिविर नहीं, बल्कि विकास की नई उम्मीद बनकर सामने आया.

लंका गांव में सुशासन शिविर
ओरछा विकासखंड से लगभग 65 किलोमीटर और जिला मुख्यालय नारायणपुर से करीब 130 किलोमीटर दूर, इंद्रावती नदी के किनारे बसा लंका गांव वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से दूर रहा है. बीजापुर जिले की सीमा से लगे इस गांव तक पहुंचना आज भी आसान नहीं है. नदी-नाले, पहाड़ी रास्ते और घने जंगल इस क्षेत्र को दुर्गम बनाते हैं.

ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में “नियद नेल्लानार योजना” के तहत 23 और 24 अप्रैल को यहां दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन इसलिए भी खास रहा क्योंकि आजादी के बाद पहली बार इस गांव में इस स्तर का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ.

एक समय नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में अब शासन की योजनाएं सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं. लंका के साथ-साथ डोंडिमरका, पदमेटा, तालावाड़ा और कारंगुल जैसे आसपास के गांवों से भी सैकड़ों ग्रामीण शिविर में पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया.

इस शिविर का मुख्य आकर्षण सुशासन एक्सप्रेस रही. एक वाई-फाई युक्त मोबाइल सेवा वाहन, जिसने ग्रामीणों के लिए प्रशासन को उनके दरवाजे तक ला दिया. इस वाहन के माध्यम से 27 प्रकार के जरूरी दस्तावेज मौके पर ही तैयार किए गए। आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसे जरूरी कार्य तत्काल संपन्न किए गए, जिससे ग्रामीणों को बार-बार दूरस्थ दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े. अब तक सुशासन एक्सप्रेस के माध्यम से जिलेभर में 17,520 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 16,279 का निराकरण किया जा चुका है, जो त्वरित सेवा वितरण का मजबूत उदाहरण है.

लंका में आयोजित इस शिविर में कुल 310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 242 का तत्काल निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: 99 आवेदन
आधार कार्ड: 80 आवेदन
राशन कार्ड: 25 आवेदन
जाति प्रमाण पत्र: 3 आवेदन
निवास प्रमाण पत्र: 2 आवेदन
इसके अलावा स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों से भी दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए. शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास, खाद्य, राजस्व, समाज कल्याण, आदिवासी विकास, बैंकिंग और निर्वाचन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया.

कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया कि “नियद नेल्लानार योजना” के तहत ऐसे शिविर अबूझमाड़ जैसे दुर्गम और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन की मजबूत उपस्थिति को दर्शाते हैं. इन शिविरों से न केवल सेवाएं सुलभ हो रही हैं, बल्कि ग्रामीणों का शासन के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगला शिविर 29 और 30 अप्रैल को आदनार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों के लोग लाभान्वित होंगे. लंका में लगा यह शिविर सिर्फ एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतीक है, जिसमें विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिखाई देता है. अबूझमाड़ के इन दूरस्थ इलाकों में सुशासन की यह दस्तक आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है.

Tags: अबूझमाड़ ला योजनाओं का सीधा लाभ विशेष शिविर सैकड़ों ग्रामीणों

Continue Reading

Previous: महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
Next: ‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

Related Stories

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026
मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • health
  • छत्तीसगढ़

मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

June 7, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.