Skip to content
April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू और पीछे दमकता मंदिर… पीएम मोदी की काशी विश्वनाथ पूजा की अद्भुत Photos
  • राष्ट्रीय

एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू और पीछे दमकता मंदिर… पीएम मोदी की काशी विश्वनाथ पूजा की अद्भुत Photos

Nkc News Desk April 29, 2026

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन करने पहुंचे. उन्होंने तय शेड्यूल के अनुसार गर्भगृह में लगभग 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की. इस दौरान पंच पुरोहितों ने उन्हें पूजा कराई. पुरोहितों वैदिक मंत्रों के साथ पीएम मोदी का पहले मंदिर परिसर में और फिर गर्भगृह में स्वागत किया.

शुद्धिमंत्र के साथ शुद्धिकरण प्रक्रिया के साथ उन्हें भगवान विश्वनाथ की पूजा में बैठाया गया. इस दौरान पीएम मोदी की पूजा करते हुए भव्य तस्वीरें सामने आई हैं. पूजा के बाद जब वह बाहर आए तब भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया. इसके बाद पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर हवा में लहराया. बता दें कि पीएम मोदी बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच वाराणसी में पहुंचे थे. उनके त्रिशूल उठाकर लहराने को अलग-अलग संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है.

पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंज रहे थे. इस दौरान कई पुजारी पंक्ति में खड़े होकर डमरू वादन कर रहे थे. जब वह मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर की ओर प्रवेश कर रहे थे तब 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मंदिर के मुख्य द्वार से परिसर में प्रवेश किया और उन्होंने स्वागत ़करने वाले पुजारियों का विशेष आभार भी जताया.

सम्बंधित ख़बरें
offer sprayer at kashi vishwanath temple amid elections in bengal
बंगाल चुनाव के बीच PM मोदी ने किए बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

इसके पहले पीएम 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे. पीएम के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए. प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया. काफिले पर फूल बरसाए गए. पीएम ने हाथ हिला
कर अभिवादन किया. हालांकि, वह कहीं रुके नहीं.

इसके बाद पीएम मोदी मुख्य मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग के सामने बैठ गए. इस दौरान मंदिर के विशेष पुजारियों ने विधान के तहत पीएम मोदी के हाथ धुलवाए और पवित्रता मंत्र पढ़कर उन्हें अनुष्ठान के लिए संकल्प कराया. इसके बाद षोडशोपचार पूजा पद्धति से भगवान विश्वनाथ की पूजा शुरू हो गई.

इस दौरान पीएम मोदी के मस्तक पर पुजारीजी ने चंदन लेपन किया. पंच पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी को माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया. पीएम मोदी ने मंत्रों के साथ एक-एक विधि का पालन करते हुए पूजन किया. पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ की षोडशोपचार पद्धति से पूजा की.

उन्होंने इस पद्धति के तहत पहले देवता का आह्वान किया. फिर उन्हें पाद्य और अर्घ्य दिया. इस तरह अलग-अलग क्रम से उन्होंने सभी रीतियों का पालन करते हुए भगवान बाबा विश्वनाथ का अभिषेक गंगाजल , हल्दी जल, अक्षत, दूध से किया. इसके बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ को मंदार माला भी चढ़ाई. पूजा के बाद पीएम मोदी ने पंचदीप से आरती की. इसके बाद उन्होंने प्रदक्षिणा की.

पूजा के बाद पीएम मोदी मंदिर परिसर में बाहर आए जहां उन्हें त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति देकर सम्मानित किया गया.उन्हें डमरू भी दिया गया और पटका पहनाकर उनका विशेष स्वागत किया गया. मंदिर में पूजा के बाद पीएम बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की.

Tags: काशी विश्वनाथ पूजा त्रिशूल दूसरे में डमरू . पीएम मोदी पीछे दमकता मंदिर

Continue Reading

Previous: मेरठ से प्रयागराज तक फैला गंगा एक्सप्रेसवे,
Next: गोल्डन गोवा के पौवा में कीड़ा : लोरमी के सरकारी शराब दुकान में खरीदा गया सीलबंद बोतल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Related Stories

मेरठ से प्रयागराज तक फैला गंगा एक्सप्रेसवे,
  • राष्ट्रीय

मेरठ से प्रयागराज तक फैला गंगा एक्सप्रेसवे,

April 29, 2026
‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

April 26, 2026
महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • राष्ट्रीय

महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस

April 23, 2026

Recent Posts

  • गोल्डन गोवा के पौवा में कीड़ा : लोरमी के सरकारी शराब दुकान में खरीदा गया सीलबंद बोतल, गुणवत्ता पर उठे सवाल
  • एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू और पीछे दमकता मंदिर… पीएम मोदी की काशी विश्वनाथ पूजा की अद्भुत Photos
  • मेरठ से प्रयागराज तक फैला गंगा एक्सप्रेसवे,
  • सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
  • छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

गोल्डन गोवा के पौवा में कीड़ा : लोरमी के सरकारी शराब दुकान में खरीदा गया सीलबंद बोतल, गुणवत्ता पर उठे सवाल
  • छत्तीसगढ़

गोल्डन गोवा के पौवा में कीड़ा : लोरमी के सरकारी शराब दुकान में खरीदा गया सीलबंद बोतल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

April 29, 2026
एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू और पीछे दमकता मंदिर… पीएम मोदी की काशी विश्वनाथ पूजा की अद्भुत Photos
  • राष्ट्रीय

एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू और पीछे दमकता मंदिर… पीएम मोदी की काशी विश्वनाथ पूजा की अद्भुत Photos

April 29, 2026
मेरठ से प्रयागराज तक फैला गंगा एक्सप्रेसवे,
  • राष्ट्रीय

मेरठ से प्रयागराज तक फैला गंगा एक्सप्रेसवे,

April 29, 2026
सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
  • lekh
  • छत्तीसगढ़

सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

April 28, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • गोल्डन गोवा के पौवा में कीड़ा : लोरमी के सरकारी शराब दुकान में खरीदा गया सीलबंद बोतल, गुणवत्ता पर उठे सवाल
  • एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू और पीछे दमकता मंदिर… पीएम मोदी की काशी विश्वनाथ पूजा की अद्भुत Photos
  • मेरठ से प्रयागराज तक फैला गंगा एक्सप्रेसवे,
  • सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
  • छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.