Skip to content
June 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 15 जून के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं छत्तीसगढ़ के कोटवार,
  • छत्तीसगढ़

15 जून के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं छत्तीसगढ़ के कोटवार,

Nkc News Desk May 9, 2026

áL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोटवार अपनी कई मांगों को लेकर अब आंदोलन की तैयारी में हैं. प्रदेशभर के कोटवारों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 15 जून तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. प्रदेश में करीब 15 हजार कोटवार कार्यरत हैं. उन्हें वर्तमान में 2250 रुपए से लेकर 6000 रुपए तक मानदेय मिलता है. कोटवारों का कहना है कि इतने कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.

गांवों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं कोटवार
कोटवार गांवों में मुनादी करने, कोर्ट नोटिस पहुंचाने, थाना और तहसील की सूचना देने सहित कई प्रशासनिक कार्य करते हैं. इसके अलावा गांव में किसी भी घटना, विवाद, आत्महत्या, आगजनी या प्राकृतिक आपदा की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने का काम भी कोटवारों द्वारा किया जाता है.

20 हजार रुपए मानदेय की मांग
छोटे देवगांव के कोटवार मेहतर सिंह चौहान ने बताया कि वे वर्ष 1995 से कोटवारी कर रहे हैं और उन्हें केवल 3 हजार रुपए मानदेय मिलता है. उन्होंने कहा कि कोटवारों से लगातार अतिरिक्त काम भी लिया जा रहा है.

वर्तमान में हमसे ड्राइवरी, कंप्यूटर ऑपरेटर और साफ-सफाई जैसे काम भी करवाए जा रहे हैं. सरकार को कोटवारों को कम से कम 20 हजार रुपए मासिक मानदेय देना चाहिए.- मेहतर सिंह, कोटवार

कोटवार एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम किशोर बाघ ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही कोटवारों को नियमित कर्मचारी घोषित करने और राजस्व विभाग में संविलियन की मांग की जा रही है.

कोटवार सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं, लेकिन आज तक उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं.- प्रेम किशोर बाघ, प्रदेश अध्यक्ष कोटवार एसोसिएशन

कोटवारों की प्रमुख मांगें
नियमितीकरण और सम्मानजनक वेतन- कोटवारों को नियमित कर्मचारी घोषित कर राजस्व विभाग में संविलियन किया जाए और सम्मानजनक वेतन दिया जाए.
नियुक्ति में पारदर्शिता- कोटवारी नियुक्ति में हो रही अनियमितता और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए तथा परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता दी जाए.
अतिरिक्त काम से राहत- कोटवारों से अनावश्यक बेगारी कार्य न करवाया जाए और तहसील-थाना में महीने में केवल एक बार ही उपस्थिति ली जाए.
सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई- कोटवारों के साथ मारपीट या हत्या के मामलों में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.
आंदोलन की चेतावनी

कोटवार संघ का कहना है कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो 15 जून के बाद प्रदेशभर के कोटवार अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे.

Tags: 20 हजार मानदेय अनिश्चितकालीन हड़ताल कोटवार छत्तीसगढ़ रायपुर

Continue Reading

Previous:  बालोद: कार और बाइक में भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत
Next: लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा बने CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नेवी चीफ

Related Stories

एक अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, समय पर मिलेगी पाठ्य पुस्तक, गणवेश और सायकल
  • education
  • छत्तीसगढ़

एक अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, समय पर मिलेगी पाठ्य पुस्तक, गणवेश और सायकल

June 23, 2026
CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा श्री गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा श्री गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच

June 23, 2026
टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

June 23, 2026

Recent Posts

  • अडानी ग्रुप अगले पांच साल में देश के एयरपोर्ट्स पर एक लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रहा है
  • एक अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, समय पर मिलेगी पाठ्य पुस्तक, गणवेश और सायकल
  • CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा श्री गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच
  • टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप
  • PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’ की लागत हुए दोगुनी, 55 करोड़ था बजट, 92 करोड़ हुए खर्च, 12 करोड़ और मांगे

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अडानी ग्रुप अगले पांच साल में देश के एयरपोर्ट्स पर एक लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रहा है
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

अडानी ग्रुप अगले पांच साल में देश के एयरपोर्ट्स पर एक लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रहा है

June 23, 2026
एक अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, समय पर मिलेगी पाठ्य पुस्तक, गणवेश और सायकल
  • education
  • छत्तीसगढ़

एक अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, समय पर मिलेगी पाठ्य पुस्तक, गणवेश और सायकल

June 23, 2026
CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा श्री गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा श्री गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच

June 23, 2026
टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

June 23, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अडानी ग्रुप अगले पांच साल में देश के एयरपोर्ट्स पर एक लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रहा है
  • एक अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, समय पर मिलेगी पाठ्य पुस्तक, गणवेश और सायकल
  • CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा श्री गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच
  • टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप
  • PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘सैन्य धाम’ की लागत हुए दोगुनी, 55 करोड़ था बजट, 92 करोड़ हुए खर्च, 12 करोड़ और मांगे
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.