Skip to content
July 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम: मुकेश अंबानी का नया दांव… चीन की सबसे बड़ी बैटरी कंपनी से डील की तैयारी
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम: मुकेश अंबानी का नया दांव… चीन की सबसे बड़ी बैटरी कंपनी से डील की तैयारी

Nkc News Desk May 19, 2026
  1. भारतीय बाजार में दबदबे की होड़
  2. जामनगर में बन रहा रिलायंस का एनर्जी स्टोरेज कॉम्प्लेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. भारत को क्लीन एनर्जी का सिरमौर बनाने के लक्ष्य के साथ, रिलायंस अब चीन की दिग्गज बैटरी निर्माता कंपनी CATL सहित कई अन्य ग्लोबल सप्लायर्स के साथ अहम बातचीत कर रही है. यह बातचीत बड़े बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के पार्ट्स खरीदने को लेकर हो रही है.

गुजरात के जामनगर में बन रहा रिलायंस का एनर्जी स्टोरेज कॉम्प्लेक्स भारत का सबसे बड़ा प्लांट होगा. यह प्रोजेक्ट चेयरमैन मुकेश अंबानी के क्लीन एनर्जी विजन का मुख्य केंद्र है. शुरुआत में रिलायंस की योजना लिथियम-आयन बैटरी सेल बनाने की पूरी तकनीक हासिल करने की थी. लेकिन, चीन द्वारा अपनी कोर बैटरी तकनीक के निर्यात पर कड़े नियम लागू करने के बाद यह संभव नहीं हो पाया. इसके बाद रिलायंस ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. अब कंपनी तकनीक हासिल करने के बजाय, बड़े पैमाने पर बने-बनाए सेल आयात करके उन्हें बड़े बैटरी सिस्टम में पैक करने पर फोकस कर रही है.

रिलायंस अपनी सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा बैकअप विकल्प तैयार रखती है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने पहले CATL के साथ तकनीक ट्रांसफर के लिए बातचीत की थी, जो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. इसके बाद रिलायंस ने जियामेन हिथियम एनर्जी (Xiamen Hithium Energy) को अपना मुख्य साझीदार बनाया. हाल के महीनों में इस डील में कुछ रुकावटें आई हैं. इसी वजह से जामनगर प्लांट के लिए एक मजबूत दूसरा विकल्प तैयार करने के मकसद से CATL सहित अन्य सप्लायर्स के साथ दोबारा बातचीत शुरू की गई है. हालांकि, रिलायंस के प्रवक्ता ने इसे महज मीडिया की अटकलें बताते हुए कोई भी स्पष्ट टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

इस बड़ी कॉर्पोरेट डील का सीधा असर देश के पावर ग्रिड पर पड़ेगा, जो सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ा है. भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य रखा है. सौर और पवन ऊर्जा को 24 घंटे इस्तेमाल करने के लिए विशाल बैटरी स्टोरेज की जरूरत होती है ताकि ग्रिड में बिजली लगातार बनी रहे. ब्लूमबर्गएनईएफ (BNEF) की रिपोर्ट के अनुसार, 2035 तक भारत का एनर्जी स्टोरेज बाजार 2025 के मुकाबले 115 गुना बढ़ जाएगा. रिलायंस के इस प्लांट से देश के बिजली ग्रिड को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी, जिसका मतलब है भविष्य में बिना रुकावट के साफ बिजली की आपूर्ति.

भारत के इस तेजी से बढ़ते बाजार पर हर बड़ी विदेशी कंपनी की नजर है. CATL जो पहले से ही यूरोप में प्लांट लगा चुकी है और अमेरिका में पार्टनरशिप के जरिए अपना दबदबा बना चुकी है, अब इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी से आगे निकलना चाहती है. कंपनी की नजर अब भारत के इस मेगा बैटरी सिस्टम मार्केट पर है. सिर्फ रिलायंस ही नहीं, बल्कि अन्य भारतीय दिग्गज भी चीनी विशेषज्ञता का फायदा उठाना चाहते हैं. पिछले साल अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने भी चीन जाकर CATL के मुख्यालय का दौरा किया था.

Tags: चीन डील की तैयारी नया दांव बदलने वाला है बिजली का खेल! बैटरी कंपनी मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रीन एनर्जी

Continue Reading

Previous: अमेरिका में गौतम अडानी की जीत… खत्म हुए सारे केस, 10 अरब डॉलर का निवेश करेंगे
Next: जनगणना के दौरान नागरिक सही उत्तर देने के लिए बाध्य! मकान पर लिखे नंबर को मिटाया तो लगेगा जुर्माना…

Related Stories

ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर CAIT की पहल को मिली गति, समाधान की दिशा में बढ़े ठोस कदम
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर CAIT की पहल को मिली गति, समाधान की दिशा में बढ़े ठोस कदम

July 6, 2026
भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप का ऐतिहासिक लॉन्च, PM मोदी से संवाद करेंगी झारखंड की बेटी
  • राष्ट्रीय

भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप का ऐतिहासिक लॉन्च, PM मोदी से संवाद करेंगी झारखंड की बेटी

July 4, 2026
दलाल स्ट्रीट पर फिर चला अडानी का जादू! QIP को मिला 3.8 गुना रिस्पॉन्स, जुटाए ₹15,000 करोड़
  • व्यापार

दलाल स्ट्रीट पर फिर चला अडानी का जादू! QIP को मिला 3.8 गुना रिस्पॉन्स, जुटाए ₹15,000 करोड़

July 3, 2026

Recent Posts

  • उत्थान परियोजना का विस्तार: 34 विद्यालयों में शिक्षा, अधोसंरचना और छात्र हितैषी सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम
  • “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम की शुरुआत माननीय उपमुख्य मंत्री अरुण साव द्वारा मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखा कर की गयी द्वारा की गयी
  • विष्णु का सुशासन : संवाद सेतु से सशक्त जनसेवा
  • छत्तीसगढ़ में अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
  • ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

उत्थान परियोजना का विस्तार: 34 विद्यालयों में शिक्षा, अधोसंरचना और छात्र हितैषी सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम
  • छत्तीसगढ़

उत्थान परियोजना का विस्तार: 34 विद्यालयों में शिक्षा, अधोसंरचना और छात्र हितैषी सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

July 10, 2026
“जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम की शुरुआत माननीय उपमुख्य मंत्री अरुण साव द्वारा मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखा कर की गयी द्वारा की गयी
  • छत्तीसगढ़

“जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम की शुरुआत माननीय उपमुख्य मंत्री अरुण साव द्वारा मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखा कर की गयी द्वारा की गयी

July 9, 2026
विष्णु का सुशासन : संवाद सेतु से सशक्त जनसेवा
  • छत्तीसगढ़

विष्णु का सुशासन : संवाद सेतु से सशक्त जनसेवा

July 9, 2026
छत्तीसगढ़ में अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
  • education
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

July 9, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • उत्थान परियोजना का विस्तार: 34 विद्यालयों में शिक्षा, अधोसंरचना और छात्र हितैषी सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम
  • “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम की शुरुआत माननीय उपमुख्य मंत्री अरुण साव द्वारा मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखा कर की गयी द्वारा की गयी
  • विष्णु का सुशासन : संवाद सेतु से सशक्त जनसेवा
  • छत्तीसगढ़ में अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
  • ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.