छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है. इस जलती तपती गर्मी से हाल बेहाल है और ये कहर आने वाले दिनों में बढ़ने वाला है. प्रदेश के मध्य हिस्सों भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों को दिन में तेज धूप, गर्म हवाएं और रात में उमस बेहाल कर सकती है. जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. जिससे उमस और बढ़ सकता है. मतलब लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है.

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन चलेगी लू
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में 20 मई से लेकर 25 मई तक यानी पांच दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. लू जैसे हालात बनने की आशंका जताई गई है. अगले 24 घंटे में ही प्रदेश का अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक सकता है.
यानी सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने वाली है. सूरज ढलने के बाद रात में भी लोगों को उमस और बेचैनी बेहाल कर देगी. बता दें, आज भी मौसम धूप और उमस भरा ही रहने वाला है.
कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश
दूसरी तरफ, आज (20 मई) दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की सम्भावना है. गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश हो सकती है. हल्की बूंदाबांदी से तामपान में एक से दो डिग्री की कमी तो आ सकती है लेकिन गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं.
पिछले 24 घंटे में कितना रहा अधिकतम तापमान
पिछले 24 घंटे की मौसम की बात करें तो तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया. प्रदेश के कुछ हिस्सों में हलकी बूंदाबांदी हुई तो कहीं जलाने वाले धुप. अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर में 41 डिग्री, राजनांदगाव में 42, और दुर्ग में 41 डिग्री रहा.
छत्तीसगढ़ में मानसून कब तक आएगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 26 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच सकता है, लेकिन इसमें 4 दिन आगे-पीछे हो सकते हैं.
लू से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
बदलते मौसम और बढ़ते पारे को देखते हुए कुछ सावधानियां बरतना जरुरी है. दिनभर शरीर में पानी की कमी न होने दें और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें. दोपहर में घर बाहर न निकले या फिर बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें. अगर चक्कर आना या घबराहट जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
