कांकेर . पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (बस्तर फाइटर्स )श्री मेखलेंद्र प्रताप सिंह व उप पुलिस अधीक्षक,(iucaw) सुश्री प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 28.05.2026 को “नन्हे सितारे फंड एंड लर्न समर कैंप” में आए लगभग 80 बच्चों को कांकेर पुलिस की यातायात शाखा एवं महिला रक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में बताया गया।

महिला रक्षा टीम द्वारा बच्चों को “गुड टच एवं बैड टच” की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल अपने अभिभावकों एवं पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बाल अपराध, बाल श्रम एवं मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर बच्चों को जागरूक करते हुए उनसे सतर्क रहने की अपील की गई।
कांकेर पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु इस प्रकार के अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास विकसित हो सके।
◾शामिल पुलिस टीम :-
यातायात प्रभारी श्री दीपक साव , महिला रक्षा टीम प्रभारी ASI शशिकला साहू, ASI सतीश वर्मा एवं समस्त महिला रक्षा टीम व यातायात टीम।
कांकेर पुलिस की अपील : सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें, नशे से दूर रहें एवं यातायात नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा शिकायत की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 9479155925 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से दें।
