Skip to content
July 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया

Nkc News Desk July 19, 2026

नारायणपुर: अबूझमाड़ के दुर्गम क्षेत्र में बसे ग्राम कोहकापार में पहली बार प्राथमिक स्कूल शुरू हुआ है. जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर इस गांव में अब तक कोई स्कूल नहीं था. अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. यहां कलेक्टर नम्रता जैन खुद नदी-नाले, पहाड़, जंगल और कठिन रास्तों को पार कर बाइक से गांव पहुंचीं. उन्होंने गांव में पहली प्राथमिक शाला का शुभारंभ किया और बच्चों का पारंपरिक तरीके से मुकुट पहनाकर स्वागत किया.

बच्चों के साथ बैठकर कराई पढ़ाई
स्कूल खुलने के पहले ही दिन 21 बच्चों ने प्रवेश लिया. इनमें 11 लड़कियां और 10 लड़के शामिल हैं. सभी बच्चों को स्कूल बैग और पाठ्यपुस्तकें भी दी गईं. कलेक्टर नम्रता जैन ने घोटूल में चल रही कक्षा में बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई कराई. उन्होंने बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.

‘स्कूल केइंता’ अभियान से बदली तस्वीर
जिला प्रशासन का ‘स्कूल केइंता’ अभियान उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है, जो कभी स्कूल नहीं गए या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं. घर-घर सर्वे के जरिए ऐसे बच्चों की पहचान की जा रही है. प्रशासन के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक जिले में 2 हजार से अधिक बच्चों का सरकारी स्कूलों और छात्रावासों में प्रवेश कराया जा चुका है. कोहकापार में स्कूल की शुरुआत इस अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है.

स्कूल के उद्घाटन के बाद कलेक्टर ने ‘माड़ संवाद’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्होंने स्कूल, आंगनबाड़ी, बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं और शासकीय योजनाओं की जानकारी ली. कलेक्टर ने ग्रामीणों से आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की, ताकि उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

ग्रामीणों ने रखीं सुविधाओं की मांग
ग्रामीणों ने गांव में नल-जल योजना, बिजली, मोबाइल टावर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

कोहकापार के बच्चों की पहचान शैक्षणिक सर्वे के दौरान हुई थी. इसके बाद प्रशासन ने गांव में प्राथमिक स्कूल शुरू करने का फैसला लिया. कलेक्टर ने इस काम में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की. कोहकापार में खुला पहला प्राथमिक स्कूल गांव के बच्चों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है. अब बच्चों को शिक्षा के लिए दूर-दराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा और वे अपने गांव में ही पढ़ाई कर सकेंगे.

Tags: अबूझमाड़ कलेक्टर कोहकापार खुला पहला स्कूल नदी-नाले पहाड़ और जंगल बच्चों को पढ़ाया

Continue Reading

Previous: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
Next: बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

Related Stories

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026
CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़

CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

July 16, 2026

Recent Posts

  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026
अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया

July 19, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

July 18, 2026
CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़

CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.