Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
  • छत्तीसगढ़

पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

Nkc News Desk July 23, 2026

  • उत्तर विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, पुरंदर मिश्रा ने खोले आंगनबाड़ी के नए द्वार, सामुदायिक भवन की रखी नींव
  • पुरंदर मिश्रा बोले— विकास ही हमारी प्राथमिकता, बच्चों और नागरिकों को मिली नई सुविधाओं की सौगात

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 6 स्थित त्रिमूर्ति नगर में दो नवीन आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण कर बच्चों और माताओं को बेहतर सुविधाओं की सौगात दी। इसके बाद उन्होंने वार्ड क्रमांक 13 में नए सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की।

इस अवसर पर रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार, पार्षद श्री खगपति सोनी, एल्डरमैन श्री गोपाल सोना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम जोन-2 अंतर्गत वीरांगना अवंतीबाई लोधी वार्ड क्रमांक 6 के त्रिमूर्ति नगर में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 11.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो नए आंगनबाड़ी भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का बेहतर भविष्य मजबूत आधारभूत सुविधाओं से ही सुनिश्चित होगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन भवनों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण मिलेगा, वहीं महिलाओं एवं हितग्राहियों को भी योजनाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा।

लोकार्पण के बाद विधायक श्री पुरंदर मिश्रा वार्ड क्रमांक 13 पहुंचे, जहां अधोसंरचना मद से 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह भवन भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा में विकास कार्य किसी घोषणा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक-एक परियोजना को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक अधोसंरचना और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के सतत प्रयासों से उत्तर विधानसभा में विकास कार्यों को नई गति मिली है और नगर निगम भी जनहित के प्रत्येक कार्य में पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहयोग कर रहा है।

कार्यक्रम में पार्षद श्री खगपति सोनी ने त्रिमूर्ति नगर में दो नए आंगनबाड़ी भवनों की सौगात के लिए विधायक श्री पुरंदर मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा वर्षों से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता थी। वहीं एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार ने सामुदायिक भवन निर्माण को वार्ड के सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम जोन-2 के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए, गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो तथा नियमित मॉनिटरिंग के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाए।

उत्तर विधानसभा में लगातार हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। नागरिकों ने विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के जनसरोकारों और विकासोन्मुख कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र इसी तरह नई सौगातों से लाभान्वित होता रहेगा।

Tags: उत्तर विधानसभा नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन पुरंदर मिश्रा विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर
Next  बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा

Related Stories

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.