Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन
  • education
  • छत्तीसगढ़

तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन

Nkc News Desk August 8, 2026

– गारे पेलमा-3, गारे पेलमा-2 और पेलमा माइनिंग परियोजना की पहल, तीन वर्षों में 87 का प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन

रायगढ़,  गारे पेलमा-3, गारे पेलमा-2 और पेलमा माइनिंग परियोजनाओं की सामाजिक सरोकार शाखा अदाणी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को इस वर्ष उल्लेखनीय सफलता मिली है। तमनार क्षेत्र में संचालित अदाणी जवाहर नवोदय विद्यालय कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हासिल किया है।

इस वर्ष कोचिंग सेंटर से कुल 39 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों में 34 विद्यार्थियों का एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, एक विद्यार्थी का जवाहर नवोदय विद्यालय, तीन विद्यार्थियों का उत्कर्ष विद्यालय तथा एक विद्यार्थी का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है।

ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों से आने वाले इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। दूरस्थ गांवों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह कोचिंग सेंटर पूर्णतः नि:शुल्क है, जहां विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं, अध्ययन सामग्री, मार्गदर्शन एवं अभ्यास परीक्षाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

तमनार के मिलूपारा गांव ने इस वर्ष सफलता की नई मिसाल कायम की है। गांव के 17 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में चयन हुआ है। इनमें अधिकतर बच्चे श्रमिक परिवारों से आते हैं। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद इन बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

अदाणी फाउंडेशन की यह पहल पिछले तीन वर्षों में लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। वर्ष 2023 से अब तक इस कोचिंग कार्यक्रम के माध्यम से 87 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में हो चुका है। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल और उत्कर्ष विद्यालय जैसे संस्थान शामिल हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सार्थक प्रयासों को दर्शाती है।

कोचिंग सेंटर की सफलता में बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग और फाउंडेशन टीम के सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चयनित विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना है और अन्य बच्चों को भी अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिली है।

अदाणी फाउंडेशन शिक्षा को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस पहल के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच मिल रही है, बल्कि उनके परिवारों और समुदायों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

Tags: 39 का चयन अदाणी फाउंडेशन कोचिंग सेंटर गारे पेलमा-2 और पेलमा माइनिंग परियोजना गारे पेलमा-3 तमनार बच्चों मिली नई उड़ान रायगढ़

Continue Reading

Previous: कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
Next: Next Post

Related Stories

“अनाथ और निराश्रित बच्चों को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है: लक्ष्मी राजवाड़े
  • छत्तीसगढ़

“अनाथ और निराश्रित बच्चों को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है: लक्ष्मी राजवाड़े

August 7, 2026
नारायणपुर में देशी मशरूम की बहार
  • छत्तीसगढ़

नारायणपुर में देशी मशरूम की बहार

August 7, 2026
“वोकल फॉर लोकल” का जीवंत उदाहरण है कांवड़ निर्माण उद्योग: अमर पारवानी
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

“वोकल फॉर लोकल” का जीवंत उदाहरण है कांवड़ निर्माण उद्योग: अमर पारवानी

August 4, 2026

Recent Posts

  • (no title)
  • तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन
  • कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
  • “अनाथ और निराश्रित बच्चों को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है: लक्ष्मी राजवाड़े
  • नारायणपुर में देशी मशरूम की बहार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

  • Uncategorized

August 8, 2026
तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन
  • education
  • छत्तीसगढ़

तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन

August 8, 2026
कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
  • Uncategorized

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

August 7, 2026
“अनाथ और निराश्रित बच्चों को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है: लक्ष्मी राजवाड़े
  • छत्तीसगढ़

“अनाथ और निराश्रित बच्चों को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है: लक्ष्मी राजवाड़े

August 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • (no title)
  • तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन
  • कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
  • “अनाथ और निराश्रित बच्चों को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है: लक्ष्मी राजवाड़े
  • नारायणपुर में देशी मशरूम की बहार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.