Skip to content
August 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  •  राज्यों का अधिकार छीनने लाया जा रहा खनिज संपन्न जमीनों व खदानों पर नियंत्रण कानून : विनोद चंद्राकर
  • छत्तीसगढ़

 राज्यों का अधिकार छीनने लाया जा रहा खनिज संपन्न जमीनों व खदानों पर नियंत्रण कानून : विनोद चंद्राकर

Nkc News Desk August 11, 2026

महासमुंद। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राज्यों के खनिज संपन्न जमीनों व खदानों पर नियंत्रण को लेकर संसद में प्रस्तुत संशोधित कानून के प्रस्ताव को पूर्व  संसदीय सचिव छग शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने राज्यों को आर्थिक रूप से पंगु बनाकर पूरी तरह केंद्र पर आश्रित करने के लिए रची जा रही साजिश का हिस्सा बताया है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि खनिज संपदा और खदानों पर राज्यों के अधिकार सीमित करना संघीय ढांचे पर सीधा हमला है और देश के खनिज संपन्न राज्यों के साथ घोर अन्याय है। जिस तरह से माइंस एंड मिनरल्स संशोधन विधेयक के माध्यम से खनिज वाली जमीनों पर टैक्स, रॉयल्टी, सेस और अन्य लेवी लगाने के अधिकार को केंद्र अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहा है, उससे स्पष्ट हो जाता है कि केंद्र की मंशा राज्यों को आर्थिक रूप से पंगु बनाकर उन्हें दिल्ली के इशारे पर चलाना है।
पूर्व संसदीय सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे राज्य देश की खनिज संपदा की रीढ़ हैं। अकेले छत्तीसगढ़ देश के कुल खनिज उत्पादन में 13.52 प्रतिशत का योगदान देता है और यहां के खनिज राजस्व से ही प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, आदिवासी और बुनियादी सुविधाओं की योजनाएं चलती हैं। अब केंद्र सरकार एक तरफा कानून बनाकर यह तय करना चाहती है कि राज्य अपनी जमीन पर क्या टैक्स लगाएंगे और क्या नहीं। इतना ही नहीं प्रस्तावित धारा 9 डी के तहत पहले से बकाया राशि को भी माफ करने की बात कही जा रही है। यह कदम उन राज्यों के साथ धोखा है जिन्होंने दशकों से खनन के कारण पर्यावरण और विस्थापन की कीमत चुकाई है।
केंद्र का तर्क है कि देश में समान टैक्स ढांचा जरूरी है, लेकिन यह तर्क पूरी तरह भ्रामक है। समानता के नाम पर राज्यों के संवैधानिक अधिकार छीने जाएंगे। खनिज संसाधन संविधान की दूसरी अनुसूची में राज्यों के अधिकार क्षेत्र में हैं। केंद्र को नियामक की भूमिका में रहना चाहिए, मालिक बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। जिस दिन खदान और खनिज वाली जमीनों पर टैक्स की चाबी केंद्र के हाथ में चली जाएगी उस दिन राज्यों की आय का सबसे बड़ा स्रोत सूख जाएगा और इसका सबसे ज्यादा नुकसान छत्तीसगढ़ जैसे राज्य को होगा। जहां का एक बड़ा हिस्सा खनिज राजस्व पर निर्भर है।
श्री चंद्राकर ने आरोप लगाया कि यह संशोधन निवेश और विकास के नाम पर किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में यह कुछ चुनिंदा कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश है। जब केंद्र तय करेगा कि राज्य कितनी लेवी लगा सकते हैं तो राज्य न तो स्थानीय विकास कर पाएंगे और न ही प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दे पाएंगे। यह केंद्र और राज्य के बीच अविश्वास की खाई को और गहरा करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया है कि वह तुरंत इस जनविरोधी संशोधन को वापस ले। राज्यों के अधिकारों से खिलवाड़ बंद हो। छत्तीसगढ़ की जनता का अपने संसाधनों पर पूरा अधिकार है, इसे छीनने की कोशिश न किया जाए। केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन को अडानी अंबानी को सौंप रही है, उसी तरह अब खनिज संपदा और खनिज संपन्न जमीनों पर कुदृष्टि डाल रही है। इसका हिसाब हर एक छत्तीसगढिया भाजपा सरकार से 2028 में लगी।

Tags: आर्थिक रूप से पंगु केंद्र पर आश्रित खदानों नियंत्रण कानून भाजपा सरकार राज्यों राज्यों का अधिकार छीनने लाया जा रहा खनिज संपन्न जमीनों विनोद चंद्राकर

Continue Reading

Previous: शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके
Next: देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

Related Stories

झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप

August 11, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • छत्तीसगढ़

वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल

August 11, 2026
विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन

August 11, 2026

Recent Posts

  • अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • (no title)
  • विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’

August 11, 2026
झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप

August 11, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • छत्तीसगढ़

वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल

August 11, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • (no title)
  • विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.