Skip to content
September 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • बस्तर में राष्ट्रभाव का शंखनाद, केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची भव्य बाइक तिरंगा यात्रा
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

बस्तर में राष्ट्रभाव का शंखनाद, केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची भव्य बाइक तिरंगा यात्रा

Nkc News Desk August 12, 2026
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ वन मंत्री केदार कश्यप ने संभाली यात्रा की कमान, जगह-जगह हुआ ऐतिहासिक स्वागत
  • केदार कश्यप बोले— बस्तर की धरती अब शांति, विकास और राष्ट्रभक्ति की नई पहचान गढ़ रही है

बारसूर। बस्तर की धरती पर राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा बारसूर पहुंची। यात्रा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

बस्तर तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री केदार कश्यप स्वयं बाइक पर सवार होकर युवाओं के साथ आगे बढ़े और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा वीर शहीदों के सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के बारसूर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है।

केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर आज परिवर्तन के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है। कभी हिंसा और भय की चर्चा से जुड़ा यह क्षेत्र अब शांति, विकास, विश्वास और राष्ट्रभक्ति की नई पहचान स्थापित कर रहा है। बस्तर का युवा तिरंगा हाथ में लेकर विकसित और समृद्ध बस्तर के निर्माण के लिए आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में शांति एवं विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि बस्तर के अंतिम छोर तक विकास पहुंचे और यहां के युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में आज बदलाव की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। जिस धरती ने लंबे समय तक हिंसा और नक्सलवाद का दंश झेला, आज उसी धरती पर युवा हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति और शांति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बस्तर में निकली यह तिरंगा यात्रा जन-जन को राष्ट्रभाव से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद मुक्त, विकसित और समृद्ध बस्तर के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगे के साथ यात्रा का अभिनंदन किया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

Tags: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा केदार कश्यप बस्तर बारसूर भव्य बाइक तिरंगा यात्रा राष्ट्रभाव का शंखनाद वन मंत्री केदार कश्यप

Post navigation

Previous गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में 5 वर्षों से मदद, 11 कन्याओं का कराया विवाह श्रीमति शकुन्तला दिलेन्द्र सेन
Next माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ बस्तर तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन का शुभारंभ: वन मंत्री केदार कश्यप और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना

Related Stories

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण

September 27, 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन

September 25, 2026
भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!

September 24, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन
  • भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!
  • बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण

September 27, 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन

September 25, 2026
भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!

September 24, 2026
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • education
  • छत्तीसगढ़

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

September 18, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : एक साल का सामाजिक सफर, 27 सितंबर को वार्षिक आमसभा में होगा मंथन
  • भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!
  • बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.