विकसित भारत के निर्माण में प्रतिभाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पुरन्दर मिश्रा
रायपुर। भारत की गौरवशाली स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में “राष्ट्र धर्म, संस्कृति और प्रतिभा के समन्वय से विकसित भारत का गौरव” विषय पर आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति, राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश की प्रतिभाओं की ऊर्जा ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। आज आवश्यकता है कि युवा अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें।
समारोह में रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मिलन चौबे जी, कृष्णा पब्लिक स्कूल के डॉ. राकेश मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, प्रतिभाशाली प्रतिभागी एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उन्होंने इस गरिमामय एवं सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों तथा कृष्णा पब्लिक स्कूल की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

