Skip to content
October 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

Nkc News Desk September 3, 2026
  • 1,795 महिलाओं समेत चार हजार ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच, 1,939 लोगों को मिला चश्मा

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत प्लांट के परिधीय क्षेत्रों एवं रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। “स्पष्ट दृष्टि, बेहतर भविष्य” विषय पर आयोजित इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और विशेष रूप से महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को समय पर जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का संचालन 15 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक विज़न केयर संस्था के माध्यम से किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ से पूर्व अनुमति प्राप्त कर आयोजित इस अभियान की शुरुआत ग्राम बरपाली से हुई, जिसके बाद बड़े भंडार, छोटे भंडार, सरवानी, बुनगा, टपरदा, सूपा, कोटमरा, जतरी, काशीचुवा, कलमा, चंदली, रैबार, चिखली, उच्चभित्ति, उसरौत, गोर्रा सहित 41 गांवों में चरणबद्ध रूप से नेत्र जांच शिविर लगाए गए।

इस दौरान चार हजार ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई, जिनमें 2,205 पुरुष और 1,795 महिलाएं शामिल हैं। सभी लाभार्थी वयस्क एवं वरिष्ठ नागरिक वर्ग से थे। जांच के बाद 1,939 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान 695 चश्मों की बुकिंग की गई थी, जिनमें से 500 चश्मों का वितरण किया जा चुका है, जबकि शेष 195 चश्मों का वितरण इस माह के अंत तक पूरा किया जाएगा।

जांच के दौरान 985 लोगों में मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव एरर तथा अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान की गई, जिन्हें विस्तृत जांच एवं उपचार के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ अथवा मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है।

 

यह पहल अदाणी फाउंडेशन के वार्षिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का हिस्सा है और इसका यह दूसरा वर्ष था। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम से 2,000 ग्रामीणों तथा 2,000 स्कूली छात्रों को लाभ मिला था, जबकि इस वर्ष केवल ग्रामीण समुदाय पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए 4,000 लोगों तक पहुंच बनाई गई। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के नेत्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। ग्राम बरपाली के सरपंच श्री संजय मैत्री, बड़े भंडार के सरपंच श्री ओम प्रकाश गुप्ता, बुनगा के सरपंच श्री वेद प्रकाश साहू सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, उपसरपंच एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिविरों में उपस्थित रहे और ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम बरपाली के 76 वर्षीय किसान श्री हरिराम भारती ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “पिछले कुछ वर्षों से मेरी आंखों की रोशनी कमजोर होती जा रही थी, जिससे खेती और दैनिक कार्यों में परेशानी होती थी। अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में मेरी समस्या की पहचान हुई और मुझे आवश्यक परामर्श मिला। अब मुझे विश्वास है कि मेरी दृष्टि में सुधार संभव है। यह शिविर मेरे लिए केवल स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि नई उम्मीद लेकर आया है।”

अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। विज़न केयर कार्यक्रम इसी प्रयास का हिस्सा है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को समय पर नेत्र जांच, परामर्श, चश्मा एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराते हुए बेहतर स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता की दिशा में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Tags: अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ विज़न केयर

Post navigation

Previous मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
Next वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.