- लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन के आयोजन एवं मानव सेवा ब्लड बैंक के सहयोग से हुआ शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रायपुर। मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मानव सेवा ब्लड बैंक के सहयोग से आज शिवानंद नगर, खमतराई स्थित दुर्गा माता चौक, तेलुगु भवन में दो थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस मानवीय पहल में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और लोगों ने आगे आकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कृतिका जैन जी, हेमू कल्याणी वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष तथा लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की संरक्षक एवं प्रदेश प्रमुख – महिला एवं युवा सशक्तिकरण प्रकोष्ठ रहीं।
उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए नियमित रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए स्वस्थ नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में माननीय श्री आनंद निषाद जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआरा कल्याण बोर्ड (राज्य मंत्री दर्जा) की गरिमामयी उपस्थिति रहा।
उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन एवं मानव सेवा ब्लड बैंक के संयुक्त सहयोग से किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
माननीय मुख्यमंत्री जी के निज सहायक श्री तुलसी कौशिक जी भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं एवं आयोजन समिति का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान करना समाज की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।
डॉ. अनामिका सिंह जी रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 की पार्षद, एमआईसी मेंबर, प्रदेश भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट विशिष्ट अतिथि रही
उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और स्वैच्छिक रक्तदाता ही जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
वरिष्ठ अतिथि श्री गज्जू साहू जी, जोन क्रमांक 01 अध्यक्ष एवं वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद ने भी शिविर में उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन एवं मानव सेवा ब्लड बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा मानव सेवा का अवसर बहुत कम मिलता है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में टी. गोपी आनंद राव जी, सत्यबाबू जी, तेलुगु समाज के महासचिव एवं ब्रह्माण्ड समाज अध्यक्ष श्री योगेश तिवारी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की।
मानव सेवा ब्लड बैंक का महत्वपूर्ण सहयोग
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मानव सेवा ब्लड बैंक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। ब्लड बैंक की चिकित्सकीय एवं तकनीकी टीम द्वारा रक्तदान से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं, रक्तदाताओं का मार्गदर्शन एवं रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।
लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन ने मानव सेवा ब्लड बैंक की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सामाजिक संस्था एवं चिकित्सा क्षेत्र के सहयोग से ऐसे सेवा अभियानों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
शिविर को सफल बनाने में लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर संस्था की जिला समन्वयक श्रीमती सरस्वती पाण्डेय जी, श्री प्रेम नारायण पाण्डेय जी, प्रदेश समन्वयक श्रीमती डॉ. दामिनी देशमुख जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू यादव जी, जिला सचिव श्रीमती मनीषा फण्डवीस जी, वार्ड अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू जी, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता चंद्राकर जी, श्वेता यादव जी, सचिव सह-सचिव सौहाद्र साहू जी, मंजू ध्रुव जी, मनीषा कुंडे जी, अनीता मानिकपुरी जी, एम. शांति जी, श्री रौशन लाल यादव जी एवं श्री योगेश सेन्डे जी सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, रक्तदाताओं के मार्गदर्शन एवं सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले नागरिकों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रक्तदाताओं ने कहा कि किसी जरूरतमंद बच्चे के जीवन को बचाने में अपने रक्त का योगदान देना उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए निरंतर रक्तदान की आवश्यकता
कार्यक्रम में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने एवं नियमित रक्तदान की आवश्यकता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
अतिथियों ने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को उपचार के दौरान नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। इसलिए रक्तदाताओं की निरंतर उपलब्धता इन बच्चों और उनके परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।








