राष्ट्रिय डाक सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया। इस पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यटन धरोहर को डाक माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

वहीं, राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान भारतीय डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं, पहलों एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को साझा किया गया।
इस अवसर पर श्री प्रणव कुमार, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, श्री सुबोध प्रताप सिंह, निदेशक डाक सेवाएँ, सुश्री नीरू, निदेशक डाक (लेखा), श्री रमेश दौलतराव जयभाये, उप निदेशक, PIB एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








