Skip to content
October 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

Nkc News Desk October 30, 2026
  • गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री को बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी
  • कोरिया मिलेट्स कैफे से 37 महिलाओं को मिला रोजगार

रायपुर, छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं आज अपनी मेहनत, उद्यमशीलता और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं। इसकी एक प्रेरणादायक झलक गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व 2026 में देखने को मिली, जब कोरिया जिले की महिला उद्यमी एवं मिलेट्स कैफे की संचालिका श्रीमती हीना को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने और अपनी सफलता की कहानी साझा करने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि किस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

37 महिलाओं की आजीविका का माध्यम बना कोरिया मिलेट्स कैफे

प्रधानमंत्री श्री मोदी से संवाद के दौरान श्रीमती हीना ने बताया कि कोरिया जिले में उनके द्वारा संचालित मिलेट्स कैफे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन गया है। इस कैफे से जुड़कर 37 महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से नियमित आय अर्जित कर रही हैं। कभी सीमित आजीविका के साधनों पर निर्भर रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज अपने हुनर और सामूहिक प्रयासों से स्वरोजगार की नई पहचान बना रही हैं।

श्रीमती हीना ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ने महिलाओं को संगठित होकर आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को उद्यम में बदलने का अवसर प्रदान किया है। कोरिया मिलेट्स कैफे इसी सामूहिक उद्यमशीलता का सफल उदाहरण है।

श्री अन्न के स्वाद से देशभर में पहुंच रही छत्तीसगढ़ की पहचान

श्रीमती हीना ने प्रधानमंत्री को बताया कि कोरिया मिलेट्स कैफे में मोटे अनाज अर्थात श्री अन्न से विभिन्न प्रकार के पौष्टिक एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इसके माध्यम से एक ओर पोषणयुक्त खानपान को प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की समृद्ध खाद्य संस्कृति और स्थानीय व्यंजनों को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने बताया कि भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक मिलेट्स व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्वाद, स्थानीय खाद्य संस्कृति और ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता से परिचित कराया जा रहा है।

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति का गौरव

उल्लेखनीय है कि गुजरात के एकता नगर में 30 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के शिल्पकार, उद्यमी और स्व-सहायता समूह अपनी पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस राष्ट्रीय आयोजन में कोरिया जिले की महिला उद्यमी श्रीमती हीना का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से संवाद छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

Tags: छत्तीसगढ़ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रायपुर रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

Post navigation

Previous यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
Next NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा

Related Stories

छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न

October 31, 2026
NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा

October 30, 2026
विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • lekh
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न
  • NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न

October 31, 2026
NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा

October 30, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

October 30, 2026
यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • व्यापार

यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान

October 30, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण पाली बैठक भाठागाँव में सम्पन्न
  • NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.