Skip to content
November 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • हमारे त्योहारों में हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ हो: प्रधानमंत्री मोदी
  • राष्ट्रीय

हमारे त्योहारों में हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ हो: प्रधानमंत्री मोदी

NKC News October 29, 2023

Man Ki Baat 100th Episode Prorgramme,पीएम मोदी के 'मन की बात' के 100वें  एपिसोड के मौके पर राष्ट्रीय सम्मेलन, कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल - many  big personalities will attend ...

  • हमारा सपना ‘आत्मनिर्भर भारत’ है: प्रधानमंत्री मोदी
  • ‘वही सामान खरीदें, जिसमें देशवासी का पसीना हो’

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को त्योहारों की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हमारे त्योहारों में हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। कई बड़े ब्रांड यहीं पर अपने प्रोडक्ट को तैयार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 106वां एपिसोड प्रसारित हुआ। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित किया।  प्रधानमंत्री मोदी अपने इस कार्यक्रम में गांधी जयंती के मौके पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक ही खादी स्टोर में एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान लोगों ने खरीदा। उन्होंने कहा कि इस महीने चल रहे खादी महोत्सव में एक बार फिर बिक्री के अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

आने वाले त्योहारों की दी बधाई
पीएम ने कहा कि पूरे देश में त्योहारों को लेकर उमंग है। मैं देशवासियों को आने वाले त्योहारों की बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हमारे त्योहारों में हमारी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ हो और हम मिलकर उस सपने को पूरा करें। हमारा सपना ‘आत्मनिर्भर भारत’ है।

“UPI का इस्तेमाल आदत बना लें”

‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। कई बड़े ब्रांड यहीं पर अपने प्रोडक्ट को तैयार कर रहे हैं। अगर हम उन प्रोडक्ट को अपनाते हैं, तो मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलता है। ये भी लोकल फॉर वोकल ही होना है। उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट को खरीदते समय UPI का इस्तेमाल करें। इसे जीवन में एक आदत बना लें।

सरदार पटेल को किया याद

प्रधानमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर का दिन हम सभी के लिए बहुत खास होता है। इस दिन हमारे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हम भारतवासी उन्हें कई वजहों से याद करते हैं और श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। सबसे बड़ी वजह देश की 580 से ज्यादा रियासतों को जोड़ने में उनकी अतुलनीय भूमिका है।

31 अक्टूबर का बताया प्लान

पीएम ने कहा, “31 अक्टूबर को एक बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है और वो भी सरदार साहब की जन्म जयंती के दिन। इस संगठन का नाम है- मेरा युवा भारत, यानी MYBharat. MYBharat संगठन, भारत के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का मौका देगा।

देश के कोने-कोने की मिट्टी से ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, “मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से, हर घर से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया गया था। हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया और फिर अमृत कलश यात्राएं निकाली गईं। देश के कोने-कोने से एकत्रित की गई ये माटी, ये हजारों अमृत कलश यात्राएं अब दिल्ली पहुंच रही हैं। यहां दिल्ली में उस मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में डाला और इस पवित्र मिट्टी से दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण होगा।

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस

पीएम मोदी ने कहा, “15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। यह विशेष दिन भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती से जुड़ा है। भगवान बिरसा मुंडा हम सभी के ह्रदय में बसे हैं। सच्चा साहस क्या है और अपनी संकल्प शक्ति पर अडिग रहना किसे कहते हैं, ये हम उनके जीवन से सीख सकते हैं।”

“आदिवासी योद्धाओं का समृद्ध इतिहास रहा”

30 अक्टूबर को गोविंद गुरु जी की पुण्यतिथि भी है। हमारे गुजरात और राजस्थान के आदिवासी और वंचित समुदायों के जीवन में गोविंद गुरु जी का बहुत विशेष महत्व रहा है। गोविंद गुरु जी को भी मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नवंबर महीने में हम मानगढ़ नरसंहार की बरसी भी मनाते हैं। मैं उस नरसंहार में शहीद मां भारती की, सभी संतानों को नमन करता हूं। पीएम ने कहा भारतवर्ष में आदिवासी योद्धाओं का समृद्ध इतिहास रहा है। देश अपने आदिवासी समाज का कृतज्ञ है, जिन्होंने राष्ट्र के स्वाभिमान और उत्थान को हमेशा सर्वोपरि रखा है।

स्पोर्ट्स में कामयाबी का किया जिक्र

इस समय देश में स्पोर्ट्स का भी परचम लहरा रहा है। पिछले दिनों एशियन गेम्स के बाद पैरा एशियन गेम्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की है।

11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण
‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।
अप्रैल में पूरा हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड
30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया। दिल्ली के अलावा पूरे देश में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी।

Post navigation

Previous हमारी जो गारंटी है उसका भरोसा पूरा छत्तीसगढ़ करता है… : भूपेश बघेल
Next भारत 100 रनों से जीतकर सेमीफाइनल की दहलीज पर

Related Stories

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026
Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026

Recent Posts

  • गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
  • दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात
  • मृत्यु भोज के स्थान पर सेवा की अनूठी पहल, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की सोच को समुद्रे परिवार ने धरातल पर उतारा
  • सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
  • पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और रोजगार संवर्धन की तस्वीर

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
  • krishi
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय

November 5, 2026
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात

November 5, 2026
मृत्यु भोज के स्थान पर सेवा की अनूठी पहल, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की सोच को समुद्रे परिवार ने धरातल पर उतारा
  • छत्तीसगढ़

मृत्यु भोज के स्थान पर सेवा की अनूठी पहल, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की सोच को समुद्रे परिवार ने धरातल पर उतारा

November 4, 2026
सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
  • education
  • छत्तीसगढ़

सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

November 2, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
  • दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात
  • मृत्यु भोज के स्थान पर सेवा की अनूठी पहल, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की सोच को समुद्रे परिवार ने धरातल पर उतारा
  • सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
  • पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और रोजगार संवर्धन की तस्वीर
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.