रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा कर लिया है. विधायक बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे मोतीलाल साहू ने कहा कि, 15 साल भाजपा सरकार ने जो विकास किया था, 5 साल में कांग्रेस ने उसको बर्बाद करने का काम किया. इनका प्रतिशोध जनता ने लिया है. फिर से भाजपा की सरकार विश्वास और आस्था के साथ खरी उतरी है. इस बार 5 साल विकास कार्य को जो बाधा पहुंचा था, नष्ट किया था, उसे भाजपा विकास की पटरी पर लाएगी. क्षेत्र बुनियादी जरूरत के लिए तरसा है, आज भी पानी-बिजली की समस्याओं से क्षेत्र जूझ रहा है. बुनियादी जरूरत को पूरा करने का काम किया जाएगा.