भाजपा का गांव चलो अभियान : मोदी को तीसरी बार बनाएंगे पीएम
रायपुर. भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी. इसकी तैयारी में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक गोमती साय, विधायक मोतीलाल साहू ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. गांव चलो अभियान पर विधायक मोतीलाल साहू ने कहा, गांव के एक दिन के प्रवास पर हम रहेंगे, कार्यकर्ता पूरे 24 घंटों तक गांव का प्रवास करेंगे. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए अभियान चलाया जाएगा. मोतीलाल साहू ने कहा, बीजेपी जो कहती वह करके दिखाती है. जन-जन तक केंद्र की योजनाओं को लेकर जाएंगे. विधायक गोमती साय ने गांव चलो अभियान पर कहा, 700 गांव तक जाने का निर्णय किया है. गरीब कल्याण योजना समेत अन्य योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है. अलग-अलग समाजों से बातचीत की जाएगी. महिलाओं और आदिवासियों के साथ भी बैठक करेंगे. साय सरकार की नीतियों को लेकर भी जाएंगे. हर गांव में जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे. मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने का काम करेंगे.

