15 दिसंबर को जनपद सदस्यों द्वारा जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती व जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। इसके पश्चात कलेक्टर के निर्देश पर 10 जनवरी को जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर पद से पृथक कर दिया गया था।
सूरजपुर. जनपद पंचायत सूरजपुर के रिक्त पड़े अध्यक्ष पद पर पखवाड़े भर बाद सोमवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसमें मानी की भाजपा समर्थित जनपद सदस्य पुष्पा सिंह एक वोट से जीत दर्ज कर जनपद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। पखवाड़े भर पूर्व ही अविश्वास प्रस्ताव लाकर जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती को हटा दिया गया था। इसके बाद से यहां पर जनपद अध्यक्ष पद खाली था। गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के सबसे बड़े जनपद पंचायत सूरजपुर में पिछले दिनों 15 दिसंबर को जनपद सदस्यों द्वारा जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती व जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया था।इसके पश्चात कलेक्टर के निर्देश पर 10 जनवरी को जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह देहाती को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर पद से पृथक कर दिया गया था। वहीं कांग्रेस समर्थित जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव अपनी कुर्सी बचाए रखने में कामयाब हो गए थे।इसके पश्चात से रिक्त सूरजपुर जनपद अध्यक्ष पद पर सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जनपद सभा कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रवि सिंह की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया हुई।
जनपद अध्यक्ष पद हेतु भाजपा समर्थित मानी की जनपद सदस्य पुष्पा सिंह व कांग्रेस समर्थित छत्तरपुर की जनपद सदस्य राम मरावी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। इसके पश्चात मतदान की प्रक्रिया के दौरान 25 में से उपस्थित 24 जनपद सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। मतदान उपरांत गिनती में एक मत निरस्त हो गया।
एक वोट से जीतीं पुष्पा
भाजपा समर्थित जनपद सदस्य पुष्पा सिंह को 12 व कांग्रेस समर्थित राम मरावी को 11 मत हासिल हुए। इस तरह से एक मत से जीत हासिल कर भाजपा समर्थित पुष्पा सिंह जनपद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं। नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष पुष्पा सिंह के समर्थन में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी सक्रिय रहे।








