Skip to content
April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ‘नियद नेल्लानार योजना’: माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्र के नये 14 कैंपों की 5 किलोमीटर की परिधि के गांवों में लागू होगी
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

‘नियद नेल्लानार योजना’: माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्र के नये 14 कैंपों की 5 किलोमीटर की परिधि के गांवों में लागू होगी

NKC News February 15, 2024
  • नियद नेल्लानार यानी ‘आपका अच्छा गांव योजना’

  • गांवों में सभी मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ ग्रामीणों को मिलेगा 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ

  • नए कैम्प पुलिस का ही नहीं विकास का भी कैम्प होगा

  • शिविर लगाकर ग्रामीणों से लिए जाएंगे आवेदन

  • योजना के लिए 20 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट का प्रावधान

  • विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए लागू प्रधानमंत्री जनमन योजना की तरह दिये जाएंगे लाभ

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों के गांवों के लिए ‘नियद नेल्लानार योजना’ अर्थात ‘आपका अच्छा गांव योजना’ प्रारंभ करने की बड़ी घोषणा की। इस योजना के तहत माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों में प्रारंभ किए गए 14 नये कैंपों की 5 किलोमीटर की परिधि के गांवों में 25 से अधिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन गांवों के ग्रामीणों को शासन की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। नए कैम्प पुलिस का ही नहीं विकास का भी कैम्प होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना के लिए 20 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है, यदि भविष्य में केन्द्र एवं राज्य से और बजट की आवश्यकता होती है तो राज्य सरकार वह भी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध होगी। योजनाओं के सतत लाभ के मूल्यांकन और मानिटरिंग के लिए डैश बोर्ड तैयार किया जा रहा है जिसके माध्यम से इसकी सतत समीक्षा की जाएगी और सुनिश्चित किया जावेगा कि कोई भी परिवार इस योजना का लाभ उठाने से वंचित न रह पाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नियद नेल्लानार योजना के संबंध में कहा कि इन गांवों के तेजी से आर्थिक विकास के लिए यह योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गांवों के निकट 14 नये कैंप खोले गये हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था हो और ग्रामीणों को शासन की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं के सेचुरेशन के साथ लाभ दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों के निकट 14 नये कैंप खोले गये हैं। वहां 5 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए लागू की गई पीएम जनमन योजना के हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे ही सुविधाएं दी जाएंगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गांवों की मूलभूत आवश्यकता की दृष्टि से अधोसंरचना विकास एवं परिवारों के सम्यक विकास हेतु कार्रवाई की जाएगी। इन ग्रामों में सभी परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति के समान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधा, सभी को राशन कार्ड, सभी को मुफ्त चावल, चना-नमक, गुड़ और शक्कर, उज्ज्वला योजना के तहत 4 मुफ्त गैस सिलेंडर, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक शाला, किसानों को सिंचाई हेतु बोरवेल सहित सिंचाई पम्प, हैंड पंप, सोलर पंप, हर ग्राम में खेल मैदान, मुफ्त बिजली, बैंक सखी, एटीएम, कौशल विकास, वन अधिकार पट्टा, मोबाईल टावर, डीटीएच एवं टीवी, हेलीपैड तथा ब्लाक मुख्यालय तक बस सुविधा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सभी ग्रामों को बारहमासी सड़क से जोड़े जाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

योजना के क्रियान्वयन के लिए इन ग्रामों में जनसुविधा शिविर में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा स्थल पर ही इसका निराकरण किया जाएगा। यदि भविष्य में केन्द्र एवं राज्य से और बजट की आवश्यकता होती है तो सरकार वह भी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व मंत्री व विधायक श्री कवासी लखमा ने किया स्वागत

पूर्व मंत्री व विधायक श्री कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री की इस योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से बस्तर के आदिवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर सड़क और गांव का विकास नहीं हुआ है इस योजना में उस ओर भी ध्यान दिया जाएगा।

Tags: ‘नियद नेल्लानार योजना’ आतंक प्रभावित क्षेत्र माओवादी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Continue Reading

Previous: स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती: बृजमोहन अग्रवाल
Next: प्रधानमंत्री आवास योजना: फातिमा बेगम को टपकती छत से मिली मुक्ति

Related Stories

सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
  • lekh
  • छत्तीसगढ़

सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

April 28, 2026
खैरागढ़ की नवनिर्मित हमर क्लिनिक में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान 
  • छत्तीसगढ़

खैरागढ़ की नवनिर्मित हमर क्लिनिक में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान 

April 28, 2026
पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख

April 26, 2026

Recent Posts

  • सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
  • छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र
  • खैरागढ़ की नवनिर्मित हमर क्लिनिक में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान 
  • पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • ‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
  • lekh
  • छत्तीसगढ़

सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

April 28, 2026
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र
  • lekh

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

April 28, 2026
खैरागढ़ की नवनिर्मित हमर क्लिनिक में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान 
  • छत्तीसगढ़

खैरागढ़ की नवनिर्मित हमर क्लिनिक में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान 

April 28, 2026
पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख

April 26, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
  • छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र
  • खैरागढ़ की नवनिर्मित हमर क्लिनिक में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान 
  • पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • ‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.