Skip to content
April 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, हो सकती है 10 साल तक जेल
  • अपराध

यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, हो सकती है 10 साल तक जेल

NKC News March 17, 2024

पिछले साल इस मामले के खुलासे के बाद नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसके बाद पांच लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. इनके नाम राहुल, टीटूनाथ, जय करन, नारायण और रविनाथ हैं. इन पांचों की गिरफ्तारी बीजेपी नेता मेनका गांधी की एनिमल वेलफेयर संस्था पीएफ की पहल पर हुई थी. इसके बाद एक आरोपी राहुल ने एल्विश यादव की करतूतों के बारे में खुलासा किया था. पुलिस ने उस वक्त यूट्यूबर को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी.

पुलिस ने नोएडा सेक्टर 49 में एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसकी विवेचना नोएडा सेक्टर 20 की पुलिस कर रही है. इसमें यूट्यूबर के खिलाफ आईपीसी की धारा 284, 289, 120बी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 की धारा 9, 39, 48, 49, 50, 51 के तहत केस दर्ज हुआ है. इस मामले में आरोपियों से बरामद स्नेक बेनम को जांच के लिए भेजा गया था. वहां से मिली रिपोर्ट के बाद एनडीपीएस एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई है. पिछले पांच महीने से जांच कर रही पुलिस ने इस केस को मजबूत कर लिया है.

नोएडा पुलिस के साथ कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय एल्विश यादव हंसते हुए नजर आए…
पुलिस हिरासत में एल्विश यादव भले ही हंसते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. उनके खिलाफ जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है, उनमें उनको लंबी सजा मिल सकती है, जो कि सीधे तौर पर उनके करियर को प्रभावित करने वाली है. आइए इन धाराओं और उनके तहत मिलने वाली सजाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं.

एनडीपीएस एक्ट:- इसे विस्तार में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट-1985 कहते हैं. इसे 1988, 2001, 2014 और 2021 में चार बार संशोधित किया गया. इसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों को बनाने, खरीदने-बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ किया जाता है. इसके तहत चरस, गांजा, अफीम, हेरोइन, कोकेन, मॉर्फीन, एलएसडी, एमएमडीए और अल्प्राजोलम आते हैं. इनमें कई ड्रग्स का इस्तेमाल दवाइयों के लिए किया जाता है. लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल प्रतिबंधित है.

वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट:- वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट- 1972 में 66 धाराएं और 6 अनुसूचियां हैं. इन अनुसूचियों के तहत वन्यजीवों की सुरक्षा की जाती है. पहली अनुसूची में जंगली जानवरों और पक्षियों को सुरक्षा मिलती है. इस सूची में 43 वन्यजीव शामिल हैं. इनमें बाघ, चीता, भालू, तोता, मोर, बत्तख (कुछ प्रजातियां), तीतर, उल्लू, बाज, ऊंट, बंदर, हाथी, हिरन, सफेद चूहा, सांप, मगरमच्छ, एलिगेटर और ​​​​कछुआ को पालने पर प्रतिबंध है. इस एक्ट की कई धाराए हैं. इसकी अनुसूची 6 में दुलर्भ पौधों की खेती पर भी रोक लगाई गई है.

सजा- 3 से 7 साल तक जेल

आईपीसी की धारा 284:- भारतीय दंड संहिता की धारा 284 उस शख्स पर लगाई जाती है, जो जहरीले पदार्थ के साथ लापरवाही से काम करता है. क्योंकि इससे किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है.

सजा- छह महीने तक जेल और एक हजार रुपए तक का जुर्माना

आईपीसी की धारा 289:- भारतीय दंड संहिता की धारा 289 पालतू जानवरों से संबंधित है. इसके अनुसार यदि किसी पालतू जानवर से कोई संकट पैदा होता है या किसी व्यक्ति को शारीरिक नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी जानवर पालने वाले की होगी.

सजा- 6 महीने तक जेल और एक हजार रुपए तक का जुर्माना

आईपीसी की धारा 120बी- भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी किसी भी अपराध को अंजाम देने के लिए मिलकर साजिश रचने के लिए लगाई जाती है. इसमें जरूरी नहीं होता कि आरोपी खुद अपराध को अंजाम दे. वह ऐसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है.

सजा- उम्रकैद या 2 साल या उससे अधिक समय के लिए कठोर कारावास की सजा.

crime

बताते चलें कि 2 नवंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें राहुल, टीटूनाथ, जय करन, नारायण और रविनाथ शामिल थे. इनके पास से 20 मिली सांप का जहर बरामद हुआ था. इसके साथ 9 सांप भी बरामद हुए थे, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2 दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक था. आरोपियों ने बताया था कि सांपों के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टी में किया जाता है. यह भी खुलासा हुआ कि एल्विश यादव की पार्टियों में सांपों के जहर से बने ड्रग्स का इस्तेमाल होता है.

बीजेपी नेता मेनका गांधी के एनजीओ पीएफए में कार्यरत गौरव गुप्ता ने इस मामले में केस दर्ज कराया था. पीएफए को नोएडा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. ये भी पता चला था कि एल्विश यादव एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम का इस्तेमाल करते हैं. जिंदा सांपों के साथ वीडियो भी शूट कराते हैं. गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियां भी आयोजित होती हैं.

इसके बाद एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया. एल्विश ने राहुल नाम के एक एजेंट का नंबर दिया और कहा कि उनका नाम लेकर बात कर लो. इसके बाद मुखबिर ने राहुल से संपर्क करके पार्टी आयोजित करने के लिए बुलाया. वो नोएडा के सेवरोन बैंक्वेट हॉल में सांप लेकर पहुंचे तो इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई. इसी के बाद से इस पूरे मामले में सनसनीखेज खुलासा हो गया

Tags: 10 साल तक जेल 14 दिन एल्विश यादव न्यायिक हिरासत यूट्यूबर

Continue Reading

Previous: जिनके कंधों पर स्वच्छता की बागडोर, उनकी खुद की स्वास्थ्य की सुरक्षा दांव पर
Next: मार्च-अप्रैल के महीने में उगाएं ये टॉप 5 सब्जियां, कम लागत में मिलेगी अच्छी उपज

Related Stories

पति ने पत्नी से किया विवाद, फिर उतारा मौत के घाट
  • Feature
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी से किया विवाद, फिर उतारा मौत के घाट

October 5, 2025
दो पंचायत सचिव सस्पेंड: ऑनलाइन अपडेशन में बरती लापरवाही
  • Feature
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

दो पंचायत सचिव सस्पेंड: ऑनलाइन अपडेशन में बरती लापरवाही

September 20, 2025
मिड-डे-मील में कीड़े लगे भोजन खा रहे थे स्कूली बच्चे, निरीक्षण पर पहुंचे बीईओ के उड़े होश
  • Feature
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

मिड-डे-मील में कीड़े लगे भोजन खा रहे थे स्कूली बच्चे, निरीक्षण पर पहुंचे बीईओ के उड़े होश

September 7, 2025

Recent Posts

  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया

April 18, 2026
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026
MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार

April 9, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.