दो दिन से लगातार हो रही बारिश से छत्तीसगढ़ का हाल कश्मीर जैसा हो गया है। कबीरधाम जिले में मंगलवार की शाम को जमकर ओलावृष्टि हुई। सडक़ से लेकर खेत, खलिहान और आंगन में भी सफेद चादर बिछ गया। कवर्धा शहर के बाहर लोहारा मार्ग की ओर से अधिक ओलावृष्टि हुई।मंगलवार की शाम करीब 5 बजे गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ शुरु हुई, जिसके बाद लगातार आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।
हवा भी करीब 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चला। इस बीच जमकर ओले भी बरसे। कवर्धा शहर में ही थोड़ी देर ओलावृष्टि हुई, लेकिन शहर से बाहर जोरदार बरसे। दृश्य ऐसा रहा कि मानो बर्फ की चादर बिछी हो। वहीं स्थिति ग्राम तारो में भी जमकर ओले बरसे। इस क्षेत्र में कई वर्षों बाद इस तरह से ओलावृष्टि देखी गई है। दूसरी ओर चिल्फी के वनांचल क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई।

