

महासमुंद। सभी कांग्रेसियों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है। 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली और एक स्वर में मोदी मोदी के नारे लगाते हुए हर दिल में मोदी की बात कही। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होगा । जिसके लिए बीजेपी ने अपने सभी उम्मीदवारों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं कांग्रेस अभी भी कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इसी बीच कांग्रेस को लगातार कई बड़े झटके लग रहे है। आखिर यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा यह कह पाना मुश्किल हैं।
