

प्रतिदिन ओपीडी 300 के पार
रामगढ़ कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्बे समय से एकमात्र चिकित्सक के भरोसे संचालित हो रहा है। पर्ची कटाने व जांच करवाने के दौरान मरीजों की कतारें लग जाती है और उपचार करवाने में मरीज को घंटों इंतजार करना पड़ता है। यहां प्रतिदिन अस्पताल में जांच करवाने आने वाले मरीजों की संख्या 300 से अधिक रहती है। यहां प्रशिक्षण के लिए लगाए गए तीन चिकित्सक भी नहीं आ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार तो बदल गई लेकिन रामगढ़ अस्पताल के हालात अब भी नहीं बदले। रामगढ़ सहित आस पास के दर्जनों गांव ढाणियों के साथ सौ किलोमीटर क्षेत्रफल में लंबे चौड़े नहरी क्षेत्र की हजारों की संख्या एक मात्र इसी अस्पताल पर आश्रित है। बीते दिनों ग्रामीणों ने अस्पताल की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। तक चिकित्सा विभाग ने तीन चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश कर कर्तव्य की इतिश्री कर दी थी। एक मात्र चिकित्सक के भरोसे चल रही रामग अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं चरमरा गई है। यहां आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। रामगढ़ में चरमराई चिकित्सा सेवाओं, विद्युत व पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने के लिए आज दिन तक कोई धरना प्रदर्शन या हड़ताल नहीं हुई है। रामगढ़ में चिकित्साए विद्युत व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं लगातार चल रहे व्यवधान के कारण आम लोग परेशानी का सामना कर रहे है।
