Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 120 फीट का नाला सिकुड़ कर रह गया बीस फीट, पार्षद के सवाल का सदन में नहीं मिला जवाब
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

120 फीट का नाला सिकुड़ कर रह गया बीस फीट, पार्षद के सवाल का सदन में नहीं मिला जवाब

NKC News March 28, 2024

120 फीट का नाला सिकुड़ कर रह गया बीस फीट, पार्षद के सवाल का सदन में नहीं मिला जवाब, मासूम आशी की मौत के बाद भी जागा नहीं प्रशासन

मासूम आशी की मौत के बाद भी जागा नहीं प्रशासन

भिलाई इस्पात संयंत्र से निकलने वाला तेल्हा नाला शहर से होकर गुजरता है। इस नाले की चौड़ाई वैसे 120 फीट के आसपास थी। इस पर लोगों ने अलग-अलग जगह में अपनी जरूरत के मुताबिक कब्जा कर लिए हैं। इस वजह से नाला कई जगह पर 15 फीट की नाली बनकर रह गया है। सकरा हो जाने की वजह से बारिश में पानी नाले से छलक जाता है और नाला के करीब के मकानों में भर जाता है। इस नाले का पौने 3 करोड़ से काम शुरू किया गया, निगम ने फिर बंद करवा दिया, इसको लेकर जोन अध्यक्ष नाराज हैं, उन्होंने सदन में जाना बंद कर दिया है।

मासूम की गई थी जान

वह घटना आज भी हर व्यक्ति के जेहन में है, जब घर के दहलीज पर खड़ी ढाई साल की एकलौती बेटी आशी को नाला छलकने के बाद अपने साथ बहाकर ले गया था। काफी मशक्कत के बाद उसका शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे मिला था। मासूम की मौत के बाद भी जिला प्रशासन जागा नहीं और 6 साल बाद भी नाला पर कब्जा बना हुआ है।

जोन अध्यक्ष ने सदन में जाना किया बंद

जोन-3 के अध्यक्ष ने नाला का काम शुरू करने और फिर बंद किए जाने को लेकर शिकायत बजट के बैठक में किया। जब आयुक्त ने जवाब नहीं दिया, तब वे सदन में जाना बंद कर दिए। उनका कहना है कि निगम काम शुरू करे या काम बंद करने की वजह आयुक्त बताए। जब तक जवाब नहीं मिलता, वे सदन में नहीं जाएंगे।

बारिश के पहले न जागे तो हो जाएगी देरी

बारिश से पहले नाला के चौड़ीकरण व बेदखली की कार्रवाई नहीं की जाती है, तो फिर विलंब हो जाएगा। संतोषी पारा, शर्मा कालोनी, जवाहर नगर समेत तमाम हिस्सा फिर डुबान का शिकार हो जाएगा। बारिश से पहले अगर नाला का चौड़ीकरण नहीं किया जाता है, तो आने वाले समय में फिर कोई बेगुनाह को इसका शिकार होने से बचाया नहीं जा सकेगा।

यहां से गुजरता है नाला

भिलाई इस्पात संयंत्र से तेल्हा नाला खुर्सीपार से निकलता है। करूणा हॉस्पिटल, शंकरनगर बस्ती, गौरव पथ, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, आम्रपाली, जवाहर नगर, स्कूल, कुरुद मार्ग, इंजीनियरिंग कालेज, एमजे कॉलेज के पीछे से होते हुए समोदा में जाकर शिवनाथ नदी में मिल जाता है।

मूर्त रूप खो रहा नाला

तेल्हा नाला में बीएसपी से निकलने वाला गंदा पानी के साथ-साथ बारिश का पानी, खुर्सीपार के आवासों से निकलने वाला पानी भी मिलता है। इस नाले की असल चौड़ाई अभी भी कुछ स्थानों पर देखने को मिल जाती है। जैसे बीएसपी के पास से जहां से निकलता है। इसमें से बारिश का पानी तेजी से निकल जाया करता था। इसकी वजह से लोगों के घरों में नाला छलक कर प्रवेश नहीं करता था। नाला में जैसे-जैसे कब्जा होने लगा, वैसे-वैसे सकरा होने लगा। मूर्त रूप नाला का खोता जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने आंख बंद कर रखा था। नाला में से न तो कब्जा हटाया गया और न इसकी सफाई की गई।

इस तरह गुम हो गई एक जिंदगी

27 अगस्त 2017 की देर शाम बारिश के बीच नाला का पानी एकाएक तेजी से बढ़ा, करूणा अस्पताल के करीब नाला से लगा दूसरा मकान लखङ्क्षवदर का है। वह पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ घर पर ही था। ढाई साल की बेटी दरवाजे के सीढिय़ों पर बारिश के बूंद से खेल रही थी। पानी बढ़ता गया तो पिता गद्दे को उठाकर ऊपर रखने भीतर की ओर गया, इस बीच ही बेटी की आवाज उसे और पड़ोस वालों को सुनाई दी। वे भागकर बाहर निकले, तो आशी आसपास नजर नहीं आई। नाला का पानी छलका और बच्ची को दरवाजे से अपने साथ लेकर चला गया।

नाला का काम शुरू हो चुका था फिर बंद किए

जालंधर सिंह, जोन-3 अध्यक्ष, नगर निगम, भिलाई ने बताया कि शहर के मुख्य नाले में एक तेल्हानाला का काम शुरू हो चुका था। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया है। इसको लेकर सदन में सवाल किया, तो आयुक्त ने जवाब नहीं दिया। जवाब मिलेगा, तब जाएंगे सदन में।

Tags: 120 फीट का नाला जवाब पार्षद बीस फीट मासूम आशी सदन सवाल सिकुड़

Post navigation

Previous कलेक्टर न्यायालय ने 4.22 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री घोषित की शून्य
Next न घर के रहे न घाट के… कांग्रेस के इन बड़े नेताओं के साथ हो गया खेला

Related Stories

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.