Skip to content
July 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे रायपुर लोकसभा से प्रचंड जीत का तोहफा: बृजमोहन अग्रवाल
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे रायपुर लोकसभा से प्रचंड जीत का तोहफा: बृजमोहन अग्रवाल

NKC News April 2, 2024

रायपुर, खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज जो भाजपा सरकार की वापसी हुई है वह हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। हमारे कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में लूट मचा रही महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार की बखिया उधेड़ते हुए उनकी सच्चाई जनता के सामने रखी और जनहित के लिए संघर्ष करते हुए भूपेश सरकार को उखाड़ फेंका। परिणाम स्वरूप आज देखिए बीजेपी का सुशासन पुनः लौट आया है। यह बात रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदा बाजार विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रायपुर लोकसभा से भाजपा की प्रचंड जीत का तोहफा देने की बात भी कही। इन बैठकों में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी,विधायक गुरु खुशवंत साहेब,विधायक धरमजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी अपने विचार रखे और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के लिए बृजमोहन अग्रवाल आज बलौदा बाजार विधानसभा के तिल्दा नगर,तिल्दा ग्रामीण, सुहेला मंडल,बलौदा बाजार नगर और ग्रामीण भाजपा मंडल में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इन बैठकों में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन ने कहा कि पिछले 35 सालों से एक भाजपा विधायक और मंत्री के रूप में आपने मुझे देखा है। मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और अपने छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के हित में जो बेहतर कर सकता था मैंने किया है। शायद मेरे इन्हीं कर्मों का सुपरिणाम है कि जनता ने मुझे लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई है। मेरा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ का सर्व समाज सर्व वर्ग मुझे अपना मानता है और आशीर्वाद देता है।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा संगठन ने विश्वास जताते रायपुर लोकसभा से सांसद की टिकट मुझे दी है। ऐसे में मैं अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर यह कह सकता हूं कि इस लोकसभा चुनाव में एक बड़ी जीत का तोहफा हम अपनी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे। बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हमारे देश की दशा और दिशा तय करेगा। पिछले 10 सालों से भाजपा हस्ताक्षर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है। बीते 10 सालों मैं देश ने जितनी प्रगति की है उतनी आजादी के 60 सालों में नहीं हुई थी। देश में सिर्फ प्रगति ही नहीं हुई लोगों का जीवन स्तर भी ऊंचा उठा है। गांव,गरीब,किसानों की प्राथमिकता के आधार पर मोदी सरकार चिंता की है। आज अयोध्या में भव्य प्रभु रामलला का मंदिर निर्माण भाजपा के संकल्प का ही परिणाम है। सबका साथ,सबका विकास और सब का विश्वास जीतकर भारतीय जनता पार्टी ने समृद्ध भारत के निर्माण की एक मजबूत नीव रखी है। ऐसे में भाजपा के प्रत्येक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए भाजपा को एक बड़ी जीत दिलाने ताकत झोंक दे।

बृजमोहन ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटी दी थी वह गारंटी विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की हमारी भाजपा सरकार ने तीन महीने में पूरी कर दी है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान के मिल रहे हैं। उन्हें 2 साल का बकाया बोनस भी दिया गया। महतारी वंदन योजना के तहत बहनों को ₹1000 महीने प्रदान करने की भी शुरुआत हो चुकी है। हमने जो कहा वह करके दिखा दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान हम बनाने जा रहे हैं। यहां पर बताना जरूरी है कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीनने का काम किया था। आज 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हम जो बनाने जा रहे हैं उसे कांग्रेस सरकार ने 5 साल तक रोके रखा था। आज नल जल योजना के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल हम पहुंच रहे हैं, उज्ज्वला योजना के तहत बहनों को गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं जो लोगों के जीवन को सुगम बना रही है।

Tags: तोहफा बृजमोहन अग्रवाल नरेंद्र मोदी प्रचंड जीत प्रधानमंत्री रायपुर लोकसभा

Continue Reading

Previous: भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा: CM साय
Next: श्री स्वामी चिन्ना जियर जी महाराज का श्री दूधाधारी मठ आगमन

Related Stories

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

July 18, 2026
CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़

CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

July 16, 2026

Recent Posts

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • भक्ति, संस्कृति और सेवा का अनुपम संगम बना रायपुर — गायत्री नगर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक परंपरा
  • छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने “जोहार जगन्नाथ” में की महाआरती, “मिस रायपुर सीजन-2” के पोस्टर का किया विमोचन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

July 18, 2026
CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़

CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

July 16, 2026
भक्ति, संस्कृति और सेवा का अनुपम संगम बना रायपुर — गायत्री नगर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक परंपरा

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • भक्ति, संस्कृति और सेवा का अनुपम संगम बना रायपुर — गायत्री नगर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक परंपरा
  • छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने “जोहार जगन्नाथ” में की महाआरती, “मिस रायपुर सीजन-2” के पोस्टर का किया विमोचन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.