

कांकेर, हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्र की महाबेला सिद्धि साधना का परमयोग होता है। ऐसे ही अदभुत साधना विश्व कल्याणार्थ रंगमंच के पास दिव्य सनातन धर्म मां वैष्णवी दुर्गेश धाम में किया जा रहा है। तीन महापर्व तक एक महिला अपने सीने पर नौ दिन तक अखंड ज्योति प्रज्वलित किया था। अभी वर्तमान में एक 18 युवक बालक 9 दिन अपने सीने पर अखंड ज्योति प्रज्वलित किए हैं। इस केंद्र में प्रतिमाह अमावस्या और पूर्णिमा को दिव्यशक्तियों द्वारा आशीर्वाद प्राप्त होता है जिसमें समस्त दैहिक दैविक समस्याओं का समाधान होता है। इन्ही शक्तियों से मार्गदर्शन और शक्ति प्राप्त कर साधक, ऐसे कठिन साधना कर पाने में सक्षम और सफल होते हैं। पंचमी, अष्टमी के दिन महाभंडारे और प्रतिदिन संध्या जसगीत, सेवा का आयोजन होता है।
