Skip to content
October 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भाजपा का संकल्प पत्र; युवा-नारी शक्ति, गरीब व किसान, विकसित भारत के चार स्तंभों पर फोकस
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा का संकल्प पत्र; युवा-नारी शक्ति, गरीब व किसान, विकसित भारत के चार स्तंभों पर फोकस

NKC News April 14, 2024

BJP Manifesto live pm modi unveils in party headquarter big announcements highlights for farmers women youth

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई गई। इसी समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं।
भाजपा के चुनावी घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर भाजपा नेता नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘बहुत बढ़ियां संकल्प पत्र है… पूरा देश पीएम मोदी के साथ है। जीतेंगे मोदी, आएंगे मोदी और छाएंगे मोदी।’

योगी आदित्यनाथ ने की घोषणापत्र की तारीफ
बीजेपी संकल्प पत्र पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘भारत को विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों के साथ गरीब, युवा, महिलाएं और किसान पर आधारित बीजेपी ने अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। ये संकल्प पत्र देश की महत्वाकांक्षा है, जो देश का महत्वाकांक्षा है वही मोदी का मिशन है… मैं इसके लिए पीएम मोदी समेत सभी को धन्यवाद करता हूं। यह ‘संकल्प पत्र’ देश के सभी नागरिकों को एक ‘मोदी की गारंटी’ है।’
भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया
भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘अपने कार्यकाल में उन्होंने(पीएम मोदी) ऐसा कोई बड़ा काम नहीं किया जिससे देश की जनता, युवाओं, किसानों को लाभ हो… महंगाई इतनी बढ़ गई है… उसकी उन्हें फिक्र नहीं है… उन्होंने(पीएम मोदी) पहले जो ट्रेलर बताया है उसमें ना डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी की बात की गई और ना ही गैस सिलेंडर की… इससे साबित होता है कि उनके पास लोगों को देने के लिए कुछ खास नहीं है… हम(कांग्रेस) फूड सिक्योरिटी एक्ट लाए… आपने अगर हमारे दिए गए राशन में 5 किलो की बढ़ोतरी की है तो वो कोई उपकार नहीं है।’
भाजपा के घोषणा पत्र के बड़े वादे
ट्रक ड्राइवरों के लिए एक नई योजना शुरू करके राष्ट्रीय राजमार्गों पर उनके लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

छोटे व्यापारियों और एमएसएमई को आग, चोरी, प्राकृतिक आपदाओं जैसी दुर्घटनाओं से बचाने के लिए किफायती बीमा प्रोडक्ट्स शुरू किए जाएंगे।

साल 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के चलते जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
भाजपा के घोषणापत्र के वादे
औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें शिशुगृह जैसी सुविधाएं भी होंगी।

भाजपा ने मुद्रा योजना के विस्तार का वादा किया है। इसके तहत तरुण श्रेणी में समय पर लोन चुकाने वाले उद्यमियों के लिए मौजूदा क्रेडिट सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा।
पूरे देश में चलाई जाएंगी बुलेट ट्रेन
भाजपा ने पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार करने का वादा किया है। वंदे भारत ट्रेनों के तीन मॉडल देश में संचालित होंगे, जिनमें वंदेभारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो शामिल होंगी। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम लगभग पूरा होने वाला है। उत्तर भारत में भी बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में भी बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।
‘भाजपा सरकार ने चार करोड़ गरीबों को घर बनाकर दिए’
पीएम मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।’
‘ट्रांसजेंडर्स को भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा, ‘जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है… भाजपा ने ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

भाजपा के संकल्प पत्र की बड़ी बातें
भाजपा के संकल्प पत्र में 24 गारंटियां दी गई हैं। इनमें से कुछ हैं…

– सभी को स्वास्थ्य बीमा
– सीमापार घुसपैठ पर नकेल
– मछुआरों के लिए बीमा योजना
– सभी को पक्का घर देने का वादा
मुफ्त राशन योजना अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा, ‘बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को उद्यमी बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है…इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने एक और संकल्प लिया है। अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपये हुआ करती थी। अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का इरादा किया है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘यह मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी।’

भारत के चार मजबूत स्तंभों पर फोकस
घोषणापत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है…इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है।’
केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
घोषणापत्र जारी करने के बाद केंद्रीय योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
भाजपा का घोषणापत्र जारी

Tags: गरीब व किसान चार स्तंभों पर फोकस भाजपा भारत युवा-नारी शक्ति विकसित संकल्प पत्र

Post navigation

Previous घर में लगी आग, 3 मासूमों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत…
Next मोदी की 24 गारंटियां, कांग्रेस के 10 न्याय; इन मुद्दों पर लड़ी जाएगी लोकसभा की जंग

Related Stories

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026
Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • health
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं

October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया

October 24, 2026
आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • छत्तीसगढ़

आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ

October 24, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

October 21, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.