Skip to content
September 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • रायपुर लोकसभा में 8 लाख से अधिक वाटों की लीड से जीतना है – विष्णुदेव साय
  • Uncategorized

रायपुर लोकसभा में 8 लाख से अधिक वाटों की लीड से जीतना है – विष्णुदेव साय

NKC News April 15, 2024
  • भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली में गरजे सीएम साय
  • बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब
  • कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार, घोटाले करके नया रिकॉर्ड बनाए हैं
रायपुर। रायपुर लोकसभा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में सोमवार को रायपुर लोक सभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों से ऐतिहासिक जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायपुर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से भव्य जुलूस की शक्ल में निकली रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में मातृ-शक्ति भी हाथों में भाजपा का झंडा और पोस्टर लेकर शामिल हुईं। नामांकन रैली बाजे गाजे के साथ निकाली गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नामांकन रैली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकसभा का चुनाव बडा़ महत्वपूर्ण चुनाव है। यह नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी जी 10 वर्षों से लगातार देश की सेवा कर रहे हैं और यह गांव गरीब किसान मजदूर सब की चिंता करने वाले हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए काम कर रहे हैं। इसलिए हमें भी केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए रायपुर लोकसभा से अपराजेय योध्दा बृजमोहन अग्रवाल 8 लाख से अधिक वोटों से जिताना है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष पहले कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने सत्ता सौंपी थी लेकिन कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटालों के नये रिकॉर्ड बनाए हैं। भ्रष्टाचार में इनका साथ देने वाले कई अधिकारी और साथी जेल में है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, इसलिए कई कांग्रेसी पार्टी को छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस डूबते जहाज को हमें लोकसभा चुनाव में पूरी तरह डुबोना है। ‘मोदी की गारंटी’ में जो भी वादे किए थे सभी वादे लगातार पूरे होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाकर देश में मोदी जी की सरकार बनानी है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास करेगी
*मोदी है तो विकास, विश्वास, सुरक्षा की गारंटी है – किरण सिंह देव*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। “मोदी है तो विकास की गारंटी है,” “मोदी है तो विश्वास की गारंटी है” “मोदी है तो सुरक्षा की गारंटी है” और “मोदी है तो गांरटी पूरी होने की गारंटी है”। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। जनता ने कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने तो इन 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटालों के रिकाॅर्ड बना डाले। कांग्रेस सरकार जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई पर डाका डालकर अपना जेब भरने का काम किया। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करते हुए भाजपा के हाथों फिर से सत्ता की बागडोर सौंप दी। श्री किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव साय जी की नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने 90 दिनों में ही मोदी की गारंटी में किए अधिकांश वादों को पूरा करके दिखाया है। आज प्रदेश की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा सबके लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह रायपुर लोकसभा की नामांकन रैली नहीं बल्कि भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की विजय रैली है। प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है।
*60 साल देश कर राज करने वाली कांग्रेस  अब फिर से एक झटके में गरीबी हटाने की बात कर रही है ऐसे झूठे लोगो को सबक सिखाना है:अरुण साव*.
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस गरीबी हटाने का नारा देकर जनता को बेवकूफ बना रही है अब राहुल गांधी ने फिर एक झटके में गरीबी हटाने की बात की है झूठ का कारोबार करने वाली ऐसी कांग्रेस को सबक सिखाना है कांग्रेस के पास न ट्रैक रिकार्ड है न आगे का विजन है , न नेतृत्व है न संगठन जबकि भाजपा के पास विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी है,उनका 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है आने वाले 25 साल का विजन है भारत ने अब मोदी जी नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति बनने का निर्णय ले लिया है।हम सभी को हर देशवासी की तरह कमल के बटन को दबाकर मोदी जी को मजबूत करना है।
*लोकसभा का यह चुनाव जीत के लिए नहीं रिकॉर्ड बनाने के लिए हो रहा है – विजय शर्मा*
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि यह लोकसभा चुनाव जीत के लिए नहीं रिकॉर्ड बनने के लिए हो रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद हर काम तेजी से हो रहा है। किसान, मजदूर, महिलाएं, सबके लिए काम हो रहे है। मोदी सरकार वह सरकार है जिसके आने से भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। ये वह सरकार है जिसने नॉर्थ ईस्ट में पूरी व्यवस्था को सुधार करके दिखा दिया है। पहले आतंकी कहते थे कि जेल में जाएंगे तो बिरयानी खाने को मिलेगा लेकिन अब वह समय चला गया है। 500 साल के बाद भारतीय जन चेतना के प्रतीक भगवान श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन चुका है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से संभव हुआ है।
भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है, उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी हमें सारे रिकाॅर्ड तोड़ने हैं। रायपुर से यह संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जाना चाहिए की छत्तीसगढ़ की 11 में से सभी 11 लोकसभा सीटें विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम जीत रहे हैं। घर-घर जाकर जनता को और अपने परिवार के हर सदस्य को बताना है कि कमल का बटन दबाना है। 7 मई को कमल पर ऐसे बटन दबाना है कि 04 जून को जब नतीजे खुलें तो उममें कमल फूल ही निकले। कमल का फूल निकलेगा, बीजेपी जीतेगी, मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और छत्तीसगढ़ का विकास होगा।
रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों जयस्तंभ चैक, शारदा चैक से तात्यापारा होते हुए सत्ती बाजार, सदर बाजार, मालवीय रोड, से पुनः जयस्तंभ चैक होते हुए घड़ी चैक पहुंची। जगह-जगह शहर में स्वागत मंच बनाकर नामांकन रैली पर पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
इस दौरान स्व. मेहत्तर लाल साहू के पुत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर लाल साहू ने भाजपा प्रवेश किया। राम मंदिर मामले में कांग्रेस के रवैय्ये से क्षुब्ध होकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्पेंद्र परिहार ने कांग्रेस छोड़कर अपने 50 साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। जोगी कांग्रेस के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, रामराज्य परिवार के विजय गोलू गवली, भोजपुरी समाज के वीरेंद्र यादव, राज्य नर्सिंग संगठन के अजय त्रिपाठी, मयंक बाफना, तरुण सोनी, राज नायक, योगेंद देवांगन सहित अनेक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
नामांकन रैली में मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी, धरम लाल कौशिक ,पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समित के संयोजक शिवरतन शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशंवत साहेब, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, , रायपुर लोक सभा प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, रायपुर लोकसभा संयोजक अशोक बजाज,  जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, श्याम नारंग, डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी, आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकंडेय,प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, अमित साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल मुंदड़ा, रविभगत, महामंत्री सत्यम दुवा, रमेश ठाकुर आदि शामिल थे।

Tags: 8 लाख बृजमोहन अग्रवाल रायपुर लीड से जीतना है लोकसभा विष्णुदेव साय

Post navigation

Previous रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली मे शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा
Next फिर इस बार मोदी सरकार, हार निश्चित देखकर बौखला गए हैं कांग्रेसी: मुख्यमंत्री साय

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बदलेगी सुकमा की तस्वीर
  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026
हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

September 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बदलेगी सुकमा की तस्वीर
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बदलेगी सुकमा की तस्वीर

September 1, 2026
नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • विश्व

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता

August 29, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बदलेगी सुकमा की तस्वीर
  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.