लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है जिसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव प्रचार के लिए अब तकरीबन सप्ताह भर का समय ही शेष रह गया है। ऐसे में जहां कांग्रेस ने रायगढ़ लोकसभा सीट पर कब्जा करने अपनी ताकत झोंक दी है तो वहीं भाजपा इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने उर्जा खपा रही है। चुनाव प्रचार की दृष्टि से देखें तो कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है तो भाजपा प्रचार-प्रसार में काफी आगे दिख रही है। दोनों ही प्रमुख दल के प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क करने में जुटे हुए है।
रायगढ़: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले रायगढ़ लोकसभा पर विशेष फोकस करते हुए भाजपा व कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं चुनाव प्रचार के लिए अब दोनों ही पार्टियों ने स्टार प्रचारकों के दौरे की तैयारी में हैं। हालांकि कांग्रेस इसमें पिछड़ती नजर आ रही है तो वहीं भाजपा में लगातार बैठकों के दौर के साथ ही नुक्कड़ सभा व बड़े नेताओं की आम सभा के जरिये मतदताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आकर्षित करती नजर आ रही है। लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है जिसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव प्रचार के लिए अब तकरीबन सप्ताह भर का समय ही शेष रह गया है। ऐसे में जहां कांग्रेस ने रायगढ़ लोकसभा सीट पर कब्जा करने अपनी ताकत झोंक दी है तो वहीं भाजपा इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने उर्जा खपा रही है। चुनाव प्रचार की दृष्टि से देखें तो कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है तो भाजपा प्रचार-प्रसार में काफी आगे दिख रही है। दोनों ही प्रमुख दल के प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क करने में जुटे हुए है। चुनाव प्रचार के लिए अब दोनों ही दल स्टार प्रचारकों के दौरों की भी तैयारी कर रहे हैं। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी प्रदेश के अन्य लोक सभा के साथ ही रायगढ़ लोकसभा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। चूंकि इस सीट से वे पूर्व में सांसद रहे हैं और अब सूबे के मुखिया है इस लिहाज से न केवल जीत दर्ज कराना बल्कि वोटों का अंतर भी बढ़ाने का वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में सीएम श्री साय रायगढ़ लोकसभा के अलग अलग विधानसभाओं में आम सभा भी कर रहे हैं।

वहीं भाजपा में निरंतर बैठकों का दौर भी चल रहा है जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होकर मार्गदर्शन दे रहे हैं। विष्णु देव साय की लैलूंगा विधानसभा के तमनार ब्लाक में आमसभा के बाद अब धरमजयगढ़ विधानसभा के कापू क्षेत्र व खरसिया विधानसभा के चपले में भी आम सभा प्रस्तावित है। गौरतलब है कि इन तीनों ही विधानसभा में भाजपा को विधानसभा चुनाव में भी हार मिली थी, यही वजह है कि कमजोर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री साय के अलावा अन्य स्टार प्रचारको की सभा करवाने की भी भाजपा तैयारी कर रही है। वहीं दुसरी ओर बात करें कांग्रेस की तो शुक्रवार को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की सारंगढ़ क्षेत्र के कोसीर में सभा हुई थी वहीं अन्य स्टार प्रचारकों की भी सभा करवाने में कांंग्रेस जुटी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य स्टार प्रचारक अलग-अलग क्षेत्रों में सभा लेकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनायेंगे।
शिवप्रकाश ने ली बैठक
भाजपा के रायगढ़ जिला कार्यालय में शनिवार को रायगढ़ व जांजगीर लोकसभा के लिए महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी जिसमें राष्ट्रीय सगंठन सह महामंत्री शिव प्रकाश व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, अनुराग सिंह देव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। ब्ैठक में चुनाव की रणनिति व भाजपा के पक्ष में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं भाजपा के और शीर्ष नेताओं का दौरा भी हो सकता है। बैठकों के अलावा लगातार नुक्कड़ सभायें भी भाजपा कर रही है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जंाजगीर और रायगढ़ लोकसभा के लिए आज बैठक कर रणनीति पर चर्चा हुई है। दोनों ही सीट भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है। वहीं स्टार प्रचारकों केे दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा सक्ती में हुई है। वहीं अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा अन्य शीर्ष नेताओं के दौरे भी हो सकते हैं।
स्टार प्रचारकों के दौरे को लेकर हो रही है तैयारी- अनिल
कांग्रेस के रायगढ़ जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि एक कांग्रेस में प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कन्हैया कुमार, पूर्व सीएम भूपेश बघेल टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेताओं के दौरा कार्यक्रम प्रदेश में बन रहे है । चूंकि रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी महिला हैं इसलिए हम प्रियंका गांधी की सभा कराने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं रायगढ़ में भूपेश बघेल के अलावा अन्य नेताओं की सभा का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है।
