Skip to content
October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ बंधुआ मजदूरी करवाकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया:
  • popular
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ बंधुआ मजदूरी करवाकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया:

NKC News May 3, 2024

CM Vishnudev Say in Premnagar

अंबिकापुर. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों ही प्रमुख पार्टियों द्वारा सरगुजा के सांसद प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं व रैलियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय की शुक्रवार को सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित हाईस्कूल मैदान में विजय संकल्प सभा हुई। इसमें सीएम ने कांग्रेसियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों को बधुआ मजदूर बनाकर रखा। उनका सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की उपलब्धियां व पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए घोटाले भी गिनाए।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण व पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पीएम देशवासियों के सुख-दुख की चिंता करते हैं। उन्होंने पक्का मकान, शौचालय बनवाया, घर-घर नल पहुंचाया तथा बैंक खाते खुलवाए।
उन्होंने कांग्रेसियों को ठगरा, लबरा कहते हुए कहा कि 5 साल उन्होंने पहले 36 वादे किए थे लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया। सोते-जागते उन्हें केवल पैसे दिखते थे। हाय पैसा-हाय पैसा करते थे। कोयला घोटाला, नरवा-गुरवा घोटाला किया। इनके समय के नेता, अधिकारी जेल में हैं। पूर्व सीएम पर महादेव एप से 508 करोड़ रुपए लेने का आरोप है।
कार्यक्रम के दौरान सरगुजा लोकसभा के संयोजक कमलभान सिंह, भाजपा सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भीमसेन अग्रवाल ने तीर-धनुष व नागर सौंपकर सीएम का सम्मान किया। मंच पर प्रेमनगर नपं अध्यक्ष नेमसाय सिंह, अरुणा सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजय श्याम सहित अन्य उपस्थित थे।
कांग्रेसी लोगों के बीच फैला रहे भ्रम
सीएम ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव आ गया है तो कांग्रेसी जनता को भ्रम में डाल रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी को 400 पार करा देंगे तो देश का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी ये भी कह रहे हैं कि प्रति व्यक्ति केवल 5 किलो चावल मिलेगा, बाकी योजनाएं बंद हो जाएंगीं। इस भ्रम में भी लोगों को नहीं पडऩा है। चावल तो मुफ्त मिल रहा है, जो कोरोना काल से चला आ रहा है।
महतारी वंदन को लेकर भी भ्रम फैला रहे हैं कि चुनाव तक ही भाजपा वाले पैसा दे रहे हैं। उन्होंने माताओं को विश्वास दिलाया कि यह योजना हमारी सरकार रहते तक बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से हमें सचेत रहना है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमें 3 महीने के कार्यकाल में ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति मिली। जबकि पूर्व सीएम बघेल ने केंद्र से पीएम आवास के मिले पैसे को वापस कर दिया था। चुनाव खत्म होते ही पीएम आवास का निर्माण शुरु हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि 3 करोड़ पीएम आवास बनाने की बात हमारे घोषणा पत्र में है। हमने धान बोनस की अंतर की राशि दी है। रामलला जन धन योजना शुरु कराया गया है। पीएससी घोटाले की जांच चल रही है।
सीएम ने कहा कि विस चुनाव में जैसे आपने सरगुजा संभाग से कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया, वैसे ही इस बार भी करना है। विस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के कारण ही सरगुजा संभाग से मुझे सीएम व 3 विधायकों को मंत्री बनाया गया।
आज आदिवासी समाज की बेटी देश के सर्वोच्च पद पर बैठी है। यह आदिवासियों के लिए गर्व की बात है। कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ बंधुआ मजदूरी करवाकर वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।
3 माह में ही तारा-कृष्णपुर सडक़ की मिली स्वीकृति
प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की गारंटी पूरी हो रही है। मोदी जी को तीसरी बार हमें पीएम की कुर्सी पर बैठाना है। ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।
इस दौरान उन्होंने तारा से कृष्णापुर तक की सडक़ को 5 साल में नहीं बना पाए। सीएम के नेतृत्व में 3 महीने में ही यह सडक़ स्वीकृत हो गई। आचार संहिता खत्म होते ही सडक़ बन जाएगी।

Tags: आदिवासियों को बनाया बंधुआ मजदूर कांग्रेस बड़ा आरोप वोट बैंक सीएम

Post navigation

Previous 25 हजार हितग्राही तोड़ रहे तेंदूपत्ता, 252 फड़ बनाए गए,
Next दूषित पानी का असर : 30 से ज्यादा लोग आए पीलिया की चपेट में, सभी अस्पताल में भर्ती,

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.