Skip to content
October 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला को हाथी ने कुचला, 3 साल में 14 की मौत
  • छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला को हाथी ने कुचला, 3 साल में 14 की मौत

NKC News May 3, 2024

CG News, CG HIndi news, Chhattisgarh news, Elephant terror, CG Elephant news, Elephant Latest news, Elephant terror in cg, Elephant terror in dhamtari, dhamtari Latest news,

सालभर बाद फिर से जिले में हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है। तीन दिन पहले फरिसया में किसानों के खेत को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद गुरूवार को डोकाल में एक हाथी ने जंगल में महिला को पटक कर मार डाला। महिला डोकाल के तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। वहीं महिला के पति ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जिले के वनक्षेत्रों में पिछले 4 वर्षों से लगातार हाथियों का आगमन रहा है।
पिछले तीन साल में हाथियों ने जिले के 14 लोगों को मौत के घाट उतारा है। लगातार मौतों से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। गुरूवार को नगरी ब्लाक के ग्राम डोकाल निवासी सुरेखा बाई (42) अपने पति कीर्तन सूर्यवंशी के साथ 2 मई की सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए वनकक्ष क्रमांक 108 डोकाल में गई थी। सुरेखा के साथ गांव के अन्य लोग भी जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही थी। इस बीच अचानक जंगल से एक हाथी बाहर आया और सुरेखा को सुंड से खींचकर जमीन में पटक दिया।
इसके बाद हाथी ने पैर से महिला को दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला को मारने के बाद पास में मौजूद मृतका के पति कीर्तन को भी दौड़ाया। जैसे तैसे कीर्तन ने पेड़ में चढ़कर अपनी जान बचाई। पश्चात हाथी एक अन्य ग्रामीण को भी दौड़ाया, लेकिन वह भाग कर अपनी जान बचा लिया। लोगों की जब चीख-पुकार मची, तब हाथी जंगल की ओर से भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना केरेगांव पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह और वन विभाग के कर्मचारी मौके पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भिजवाया। विडंबना है कि जिले में हाथियों की निगरानी के लिए हाथी अलर्ट एप भी बना है।
2021 से अब तक 14 मौत
18 फरवरी 2021 को सोरम और खिड़कीटोला के बीच विश्रामपुर निवासी संजू मंडावी की लाश मिली। बाद में हाथियों द्वारा मारने की पुष्टि हुई।
30 नवंबर 2021 को मगरलोड क्षेत्र के भालुचुवा में वृद्ध महिला कमला बाई को दंतैल ने कुचल कर मार डाला।
9 अप्रैल 2022 को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पाइकभाठा निवासी सतो मरकाम, पांवद्वार के बुधलाल नेताम और बिरनासिल्ली की सुखबाई कमार की मौत हुई।
11 अप्रैल 2022 को कक्ष क्रमांक 349 के सागौन प्लांट में संबलपुर निवासी दसरी बाई की मौत हुई। यहां से कुछ दूरी में कक्ष क्रमांक 335 में हाथी ने 12 साल के सिमरन साहू को सिर कुचल कर मार डाला।
24 मई 2022 को मगरलोड के कमार डेरा में सुखमा बाई को हाथियों ने मार डाला। लाश क्षत विक्षत हालत में मिली थी।
29 सितंबर 2022 को सिलतरा में प्रियेश नेताम को हाथी ने मारा था।
7 दिसंबर 2022 को रिसगांव रेंज के खल्लारी में वृद्ध श्यामलाल को हाथियों ने कुचल कर मारा था।
24 दिसंबर 2022 को घुटकेल क्षेत्र के सिवनापाली में 75 साल के केजूराम गोंड़ की लाश खेत में क्षत विक्षत हालत में मिली थी।
6 मार्च 2023 को ढिकुड़िया निवासी सुखराम कमार को चारभाठा में हाथी ने कुचल दिया था।
दिसंबर-2023 में रिसगांव रेंज से लगे उड़ीसा बार्डर के खुडुक गांव में झोपड़ी में सो रही महिला रमसू बाई को हाथी ने रौंद दिया था।
2 मई 2024 को डोकाल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला सुरेखा बाई को हाथी ने पटक कर मार डाला।
यहां विचरण कर रहे हाथी
वन विभाग के अनुसार गुरूवार को सुबह एक हाथी का लोकेशन केरेगांव रेंज के पंडरीपानी के पास था। उसके पालवाड़ी की ओर से जाने की संभावना जताई गई है। इसी तरह सिकासेर हाथी दल नगरी-जबर्रा मुय मार्ग को पार कर वनकक्ष क्रमांक 349,351,354 की तरफ बढ़ गया है। इससे यहां ग्राम तुमबहरा, चारगांव, गोरेगांव, अमाली, संबलपुर, फरसिया, छिपली, भैंसामुड़ा अलर्ट किया।
केरेगांव रेंजर ओंकार सिन्हा ने बताया कि डोकाल निवासी दंपत्ति तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल में गए थे। इस बीच कांकेर तरफ से आए हाथी ने सुरेखा बाई को पटक कर मार डाला। पंचनामा के बाद वन विभाग की ओर से तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए परिजनों को दिया है। इसके बाद प्रकरण बनाकर मुआवजा भी दिलाएंगे।
महिला को पटकने के बाद सिंगपुर की ओर निकला
बताया जा रहा है कि यह हाथी कांकेर जिले की ओर से आया है। करीब 30 से 35 किमी दूरी तय कर यहां पहुंचा है। डोकाल में महिला को पटक कर मारने के बाद नरहरा जलप्रताप के रास्ते आगे दक्षिण सिंगपुर की ओर बढ़ गया है। वन विभाग ने सिंगपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को हाईअलर्ट कर दिया है। फिलहाल वन विभाग ने हाथी भ्रमण क्षेत्रों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को इस ओर नहीं जाने के लिए कहा है।

Tags: तेंदूपत्ता पति पेड़ पर चढ़ जान बचाई महिला हाथी ने कुचला

Post navigation

Previous दूषित पानी का असर : 30 से ज्यादा लोग आए पीलिया की चपेट में, सभी अस्पताल में भर्ती,
Next बीजेपी – कांग्रेस का जारी धुआंधार चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.