
रायपुर. प्रदेश में अगले चार दिनों तक कुछ स्थानों पर अंधड़ और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अगले ही दिन यानी 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। इस दौरान भी भीषण गर्मी के आसार कम है। पिछले (Monsoon Update) 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातार स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री तक कम रहा। इसकी वजह बादल व कहीं-कहीं बारिश है। मई के 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रदेश में कहीं भी लू नहीं चली।राजधानी में भी इस दौरान अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री तक गया है। दो द्रोणिका व एक ऊपरी हवा के चक्रवात समेत तीन सिस्टम बने हैं। यही कारण है कि प्रदेश में भीषण गर्मी गायब है। हालांकि तपिश ज्यादा है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से (CG monsoon update 2024) एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर पश्चिम मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर-मध्य महाराष्ट्र, दूसरी द्रोणिका गांगेय पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्व बांग्लादेश तक बनी हुई है। वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उसके आसपास (Monsoon in CG) के क्षेत्र उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल तटों पर चक्रवात बना हुआ है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 3.1 किमी है। इसके असर से ही 24 मई तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है।








