Bemetara. छत्तीसगढ़ में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। धमाके में 10 लोगों की एक साथ मौत हो गई है। बेमेतरा के बारूद फैक्टरी में बड़ा ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि 10 लोगों के चीथड़े उड़ गए। बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में (आज 25 मई, 2024 को) शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है..हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं..वहीं ब्लास्टिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। Blast) हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हादसा इतना भयंकर था की हादसे के चपेट में आने वालों के शरीर टुकड़े में बट गए थे। वहीं कई लोग मलबे में धंस गए है। हादसे से इलाके के ग्रामीणों में आक्रोश है।हादसे के बाद 7 घायलों को बेमेतरा से रायपुर के मेकाहारा अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। वहीं बहुत से घायलों की हालत गंभीर है। इसके अलावा मेकाहारा अस्पताल समेत एम्स हॉस्पिटल और नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है। हादसे में घायलों के हाथ-पैर टूट गए।घायलों को इलाज के लिए बेमेतरा से रायपुर रेफर किया गया है। 7 घायलों में से एक एक मौत हो चुकी है। वहीं अन्य 6 घायल खतरे से बाहर है लेकिन, अभी भी उनकी हालत नाजुक है। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद आसपास लोगों का जमावड़ा जमा हो गया। हादसा इतना बड़ा था की 5 किलोमीटर दूर टाक ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी थी। चारों और धुंआ ही धुंआ था, आग की लपटें फ़ैल उठी थी।


