Skip to content
July 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी भी हमारा दम देखते हैं: पीएम मोदी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी भी हमारा दम देखते हैं: पीएम मोदी

NKC News May 30, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने लाल किले से कहा था, ‘यही समय है, सही समय है’। आज फिर कह रहा हूं 21वीं सदी भारत की सदी होगी। पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया है वो अभूतपूर्व रहा है। आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही तीसरे टर्म में अगले 125 दिन में क्या होगा, सरकार क्या करेगी, सरकार कैसे करेगी, सरकार किसके लिए करेगी, सरकार कब तक करेगी, इसके रोड मैप पर काम कर लिया गया है। इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए केंद्रीत किए गए हैं। अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं इसकी भी रूपरेखा खींची जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ‘विरासत भी, विकास भी’ इस मंत्र पर चल रही है। जब अफगानिस्तान में संकट आया, वहां पर हमारे जो सिख भाई-बहन रहते थे। वहां जो हमारा गुरुद्वारा था, बहुत खतरे पैदा हो गए तो हम गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को पूरे अदब के साथ माथे पर रख कर भारत लाए। इतना ही नहीं, हमने साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाना तय किया… हमने द्वारा हिंदुस्तान की भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए वीर बाल दिवस की शुरूआत की है।

एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण के लिए टीवी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश
भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी को ओडिशा में एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण के मौजूदा प्रावधानों के अनुसार एक टीवी चैनल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ईसीआई ने 28 मार्च, 2024 के अपने आदेश के तहत 19 अप्रैल, 2024 (सुबह 7 बजे) से 1 जून, 2024 (शाम 6:30 बजे) तक की प्रतिबंधित अवधि अधिसूचित की थी।
प्रधानमंत्री मोदी के पुनर्निर्वाचन से भारत को अगले पांच वर्ष तक स्थिरता मिलेगी: भारतीय-अमेरिकी लेखक
भारतीय मूल के एक प्रभावशाली अमेरिकी लेखक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के शासन के दौरान विकास पर ध्यान केंद्रित किया है और तीसरे बार उनके निर्वाचन से भारत को अगले पांच साल तक स्थिरता मिलेगी साथ ही उन्हें देश के समक्ष मौजूद कुछ प्रमुख चुनौतियों से निपटने का अवसर मिलेगा। प्रिंसटन निवासी भारतीय-अमेरिकी लेखक राजीव मल्होत्रा ने ‘पीटीआई’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि भारत इन सभी चुनौतियों (देश के बाहर से मिलने वाली चुनौतियों) का डटकर मुकाबला कर सकता है। भारत, मोदी सरकार के कारण इन सभी चुनौतियों का मुकाबला कर सकता है। लोगों के तमाम दावों, तर्कों और आलोचनाओं के बावजूद हकीकत यही है कि उन्होंने विकास किया है और अधिक विकास की आवश्यकता है लेकिन उन्होंने विकास किया है। मल्होत्रा ने पिछले कुछ दशक में भारतीय संस्कृति और समाज के संबंध में पश्चिमी अकादमिक अध्ययन के विरोध में कई किताबें लिखी हैं। ‘स्नेक इन द गंगा: ब्रेकिंग इंडिया 2.0’ उनकी नवीनतम पुस्तक है।
कन्याकुमारी में यहां ध्यान करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद कन्याकुमारी जाएंगे। यहां वे स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक प्रधानमंत्री मोदी ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए 2000 पुलिसकर्मियों के साथ कई सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। खास बात यह है कि यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक तप किया था। यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था।

भारत दर्शन के दौरान विवेकानंद ने आम लोगों की तकलीफ, दर्द, गरीबी, आत्म सम्मान और शिक्षा की कमी को नजदीक से जाना था। समुद्र तट से करीब 500 मीटर दूर स्थित चट्टान पर विवेकानंद 24 दिसंबर 1892 को तैर कर पहुंचे थे। 25 से 27 दिसंबर तक उन्होंने इसी चट्टान पर ध्यान किया था। उन्होंने यहां भारत के भविष्य के लिए विकसित भारत का सपना देखा था। यह वही जगह है, जहां उन्हें भारत माता के दर्शन हुए थे। इसी स्थान पर उन्होंने अपना बाकी जीवन लोगों को समर्पित करने का सपना देखा था। विवेकानंद शिला पर विवेकानंद स्मारक बनाने के लिए भी लंबा संघर्ष चला है। इसमें एकनाथ रानाडे ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
पंजाब में पीएम मोदी और जेपी नड्डा भरेंगे हुंकार
लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो गए हैं। आज शाम अंतिम और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के होशियारपुर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके बाद पीएम मोदी आज शाम को कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएंगे। वे यहां एक जून की शाम तक ध्यान करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रचार पर रोक लगने से पहले पंजाब में तीन रैलियां कर लेंगे।

 

Tags: देश पीएम मोदी में दमदार सरकार विदेशी भी हमारा दम

Continue Reading

Previous: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दी दस्तक
Next: कामयाबी के लिए श्रीकृष्ण की ये बातें हमेशा रखें याद, हर परेशानी का होगा हल

Related Stories

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर

July 20, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

July 18, 2026
हिड़मा को ‘रोल मॉडल’ बताकर कांग्रेस ने अपने ही शहीद नेताओं के बलिदान का किया अपमान : केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

हिड़मा को ‘रोल मॉडल’ बताकर कांग्रेस ने अपने ही शहीद नेताओं के बलिदान का किया अपमान : केदार कश्यप

July 15, 2026

Recent Posts

  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026
प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • मनोरंजन

प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

July 20, 2026
सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.