बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। बीजेपी (BJP) सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेन्द्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मोदी के 8 जून के शपथ लेने की चर्चा थी। खबर है कि शुभ मुहूर्त के चलते शपथ ग्रहण समारोह को टाला गया है। वहीं शपथ लेने के साथ ही मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे पीएम होंगे। इससे पहले देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बने थे।
बता दें कि एनडीए सांसदों की बैठक 7 जून को संसद भवन में दोपहर 2.30 बजे होगी। इस मीटिंग में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और विभिन्न पार्टी के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इसके बाद NDA राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बता दें कि इससे सूत्रों से पता चला था कि टीडीपी समर्थन के एवज में बीजेपी से 5-6 मंत्रालय मांग सकती है। सूत्रों के मुताबिक टीडीपी लोकसभा अध्यक्ष पद समेत सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और राज्य वित्त मंत्रालय मांग सकती है।लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस बार अपने दम पर बहुमत लाने में असफल रही। हालांकि नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत हासिल किया है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की है। बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में वो बहुमत के आंकड़े (272) से काफी पीछे रह गई है। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने मोदी की अगुआई में 282 और 2019 चुनाव में 303 सीटें जीतकर अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था।
