कोंडागांव. छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कोंडागांव में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालाक की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं 25 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है।वाहन चालक बस में बुरी तरह फंस गया था आसपास जमा हुए लोगों ने बड़ी मशक्कत से चालक को बाहर निकाला। हादसे में वाहन छलक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची, इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मांझीआठगाव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में चालक परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 25 यात्रियों को चोटे आई है, जिसमे दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है,जिन्हें उपचार के लिए फरसगांव सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया है। महेंद्र ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0249 जो रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी तभी अचानक बस सामने के सामने का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी।


