Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ‘भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स, किसी को भी इसकी जांच की इजाजत नहीं’, राहुल गांधी ने फिर उठाए सवाल
  • Uncategorized

‘भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स, किसी को भी इसकी जांच की इजाजत नहीं’, राहुल गांधी ने फिर उठाए सवाल

NKC News June 16, 2024

कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर ईवीएम पर संदेह जताते हुए इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एलॉन मस्क के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए राहुल ने कहा कि भारत में ईवीएम एक “ब्लैक बॉक्स” है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है.
लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का मुद्दा जमकर उठाया, लेकिन जैसे ही चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो यह मुद्दा गायब सा हो गया. हालांकि बीच-बीच में नेताओं ने इस पर सवाल जरूर उठाए. जो मुद्दा अचानक गायब सा हो गया था वो फिर से सुर्खियों में आता दिख रहा है. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईवीएम को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

राहुल गांधी ने दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलॉन मस्क की एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए एक अखबार का हवाला देकर कहा, ‘भारत में ईवीएम एक “ब्लैक बॉक्स” है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है. हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएँ जताई जा रही हैं. जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है.’

मुंबई की घटना का किया जिक्र
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में मुंबई की घटना का जिक्र किया है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने ईवीएम को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविन्द्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है. मंगेश पांडिलकर पर आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव सेंटर के अंदर पाबंदी होने के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था.

इसके अलावा पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.इस मामले में पुलिस को नॉर्थ पश्चिम सीट से लड़ने वाले कई उम्मीदवारों व चुनावी आयोग की तरफ से शिकायतें मिली थी,जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है. नॉर्थ पश्चिम सीट से रविन्द्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद महज 48 वोटों से चुनाव जीते थे..जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था.

आपको बता दें कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के उम्मीदवार रविंद्र वायकर  ने सिर्फ 48 वोटों से जीत दर्ज की थी. 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में जीत का ये सबसे छोटा मार्जिन है.

मस्क ने किया था पोस्ट

दरअसल मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों यानी EVM से नहीं कराने की सलाह दी है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर लिखी अपनी पोस्ट में कहा,’इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए. इसे इंसानों या एआई द्वारा हैक किए जाने का खतरा है, हालांकि ये खतरा कम है, फिर भी बहुत ज्यादा है.’

Elon Musk ने अमेरिका राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी यूनियर की पोस्ट को शेयर करते हुए यह बात कही. रॉबर्ट एफ कैनेडी ने अपने पोस्ट के शुरू में प्यूर्टो रिको में चुनावों के दौरान EVM में गड़बड़ियों के बारे में लिखा था.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी यूनियर ने एसोसिएटेड प्रेस का हवाला देते हुए पोस्ट में लिखा, प्यूर्टो रिको के प्राथमिक चुनावों में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों से जुड़ी वोटिंग में कई खामिया सामने आई हैं. अच्छा है, एक पेपर ट्रेल था, इसलिए इस समस्या को पकड़ा गया और वोटों की संख्या को सही किया गया.

Tags: 'भारत में EVM जांच की इजाजत नहीं' फिर उठाए सवाल ब्लैक बॉक्स राहुल गांधी

Continue Reading

Previous: जिले में सौ से ज्यादा जर्जर भवनों में इस बार भी पढ़ाई करने को मजबूर नौनिहाल
Next: NEET विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना NTA में सुधार की जरूरत

Related Stories

नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • Uncategorized

नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल

June 4, 2026
ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल
  • Uncategorized

ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल

May 30, 2026
“नन्हे सितारे फंड एंड लर्न समर कैंप” में बच्चों को दी गई यातायात एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

“नन्हे सितारे फंड एंड लर्न समर कैंप” में बच्चों को दी गई यातायात एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

May 28, 2026

Recent Posts

  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • krishi
  • छत्तीसगढ़

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश

June 4, 2026
बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग

June 4, 2026
छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा

June 4, 2026
नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • Uncategorized

नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल

June 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.