Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं, गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें सरकार: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • popular
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं, गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें सरकार: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

NKC News June 29, 2024

रायपुर के सांसद चुने जाने के बाद पहली बार लोकसभा पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि लोकसभा का पहला सत्र अटेंड किया, यह काफी अच्छा अनुभव रहा. अब तक चार दिन की कार्यवाही हुई है, 3 दिन की अभी और बाकी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में मुझे ऐसा लगा के विपक्ष किसी भी चीज पर चर्चा नहीं करना चाहता है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के दिग्गज नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी पहुंचे. जहां रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने लोकसभा में अपने अनुभव को साझा किया. इसके अलावा उन्होंने आरंग में हुई कथित मॉब लिंचिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी, साथ ही कांग्रेस की समीक्षा बैठक और राज्य की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया. रायपुर के सांसद चुने जाने के बाद पहली बार लोकसभा पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि लोकसभा का पहला सत्र अटेंड किया, यह काफी अच्छा अनुभव रहा. अब तक चार दिन की कार्यवाही हुई है, 3 दिन की अभी और बाकी है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में मुझे ऐसा लगा के विपक्ष किसी भी चीज पर चर्चा नहीं करना चाहता है. लोकसभा की कार्यवाही को बाधित करना ही उसका एक काम है. आपातकाल को वे लोग सही मानते हैं. जबकि, आपातकाल लगाने वाली इंदिरा जी खुद इसे लेकर माफी मांग चुकी हैं. क्या कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी के नेता, सोनिया गांधी राहुल गांधी माफी मांगेंगे. जिस आपातकाल में हजारों लोगों की जान चली गई और लाखों परिवार बर्बाद हो गए, प्रेस पर इमरजेंसी लगा दी गई, पूरे देश को जेल बना दिया गया था.

आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं
आरंग की घटना को लेकर पिछले दिनों रायपुर में हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोई गड्ढे में कूद गया है और उसकी मृत्यु हो गई तो इसे कैसे मॉब लिंचिंग कह सकते हैं ? उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो जो बहुसंख्यक समाज की भावनाएं हैं उसे समझना पड़ेगा. अल्पसंख्यक समाज के लोग उनकी भावनाओं को आहत न करें. मैं तो प्रेस से भी कहना चाहूंगा जो खुद गड्ढे में कूद कर मर गए उसको मॉब लिंचिंग का रूप आप लोग क्यों दे रहे हैं ?

बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की, सरकार को सभी लोगों पर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. विश्व हिंदू परिषद भी अपने जगह सही है. मैं तो यही कहना चाहूंगा कि इसे मॉब लिंचिंग का रूप नहीं दिया जाना चाहिए. जो लोग खुद गड्ढे में कूद कर मरे हैं या तो वह आत्महत्या है या उनकी गलती है. निश्चित रूप से गायों की तस्करी एक समाज विशेष के लोग कर रहे हैं. यह दुर्भाग्य जनक है. छत्तीसगढ़ में पहले जब 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी का शासन था इसके ऊपर रोक लगाई गई थी, इसके लिए कानून लाया गया था. मैं चाहूंगा जितने भी गाय तस्करी करने वाले लोग हैं और कसाई खाने में गायों को ले जाने वाले लोग हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए.

छत्तीसगढ़ बीजेपी का था, है, और आगे भी रहेगा
चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की, कांग्रेस कितनी भी समीक्षा कर ले, छत्तीसगढ़ बीजेपी का था, है, और आगे भी रहेगा. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को केवल लूटने का काम किया है, यहां के लोगों का भया दोहन करने का काम किया है. छत्तीसगढ़ को जातिवाद में बांटने का काम किया है. स्थानीय लोगों को प्रताड़ित करके बाहर के लोगों को चुनाव लड़वाया है. उन्होंने कहा की केंद्र के साथ छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस चली गई है, अब तो वह और भी ज्यादा रसातल में चली जाएगी.

राज्य की कानून व्यवस्था ख़राब करने कांग्रेस की कोशिश
बलौदा बाजार घटना को लेकर कांग्रेस के आरोप पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की, कांग्रेस राज्य की कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश कर रही है. वह सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि, पूरे देश में ऐसा करने की कोशिश कर रही है और इसलिए कांग्रेस पार्टी को सफाई देना चाहिए। जिनके भी नाम बलौदाबाजार की घटना में आ रहे हैं वह सब लोग कांग्रेस से जुड़े हुए लोग हैं. अब निश्चित रूप से हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ऐसे लोगों के खिलाफ जो कानून व्यवस्था को खराब करने में लगे हैं. जो लोग गौ माता की तस्करी करते हैं और उनको कसाई खाने में भेजते हैं उनके खिलाफ में विष्णुदेव साय की सरकार से मैं इस बात की उम्मीद करता हूं की वह इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे.

जो साढ़े 4 साल तक नहीं कर पाए अब क्या करेंगे
आगामी 4 जुलाई को तत्यापारा चौक रोड चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब उनके जाने का समय है. अब उनकी चाल चली की बेला है, जो साढ़े 4 साल तक नहीं कर पाए अब क्या करेंगे।

विधानसभा सत्र को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय मंत्री नहीं वाले बयान पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि उसकी जरूरत क्या है. मुख्यमंत्री जी हैं, साथ में 11-11 मंत्री हैं. वह अपनी चिंता करें। उन्हें हमारी चिंता करने की जरूरत नहीं है. नगरीय निकाय चुनाव में रायपुर महापौर एजाज ढेबर के बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि इन्हें गुंडागर्दी करना है, बदमाशी करना है, पासकॉलिंग करना है. जब देश का राष्ट्रीय चुनाव और विधानसभा का चुनाव EVM में हो सकता है तो छोटे चुनाव में तो और ज्यादा आवश्यकता है.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में शपथ लेने के दौरान ‘जय फिलिस्तीन’ कहा. इस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह देश द्रोह जैसा कृत्य है. इसके बारे में निश्चित रूप से लोकसभा अध्यक्ष निर्णय करेंगे, क्योंकि शपथ के समय इस प्रकार के नारे लगाना पूरी तरह संविधान विरोधी है.

Tags: आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें सरकार सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Continue Reading

Previous: कटंग बांस को काटना वन विभाग के लिए चुनौती पर खैरागढ़ में DFO ने अपनाया नवाचार
Next: दो साल भी नहीं चला 54 करोड़ का चांपा-बिर्रा रेलवे ओवर ब्रिज

Related Stories

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026

Recent Posts

  • चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • life style

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी

July 21, 2026
ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • कृषि
  • राष्ट्रीय

ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ

July 21, 2026
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.