Skip to content
October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • जलभराव से महादेवघाट-भाठागांव रोड में रोज हो रहे हादसे
  • छत्तीसगढ़

जलभराव से महादेवघाट-भाठागांव रोड में रोज हो रहे हादसे

Nkc News Desk August 4, 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 15 दिनों से रुक-रुककर लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा परेशानी भाठागांव-महादेवघाट रोड को लेकर है। करीब पांच किलोमीटर की इस सड़क के जर्जर और जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। वर्तमान में सबसे ज्यादा परेशानी बारिश ने बढ़ा दी है। रोड पर जलभराव होने से यह सड़क खारून नदीं की तरह लग रही है पर हकीकत में यह नदी नहीं भाठागांव-महादेवघाट पहुंचमार्ग है।

जलभराव होने से सड़क पर लोगों को गड्ढे नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से प्रतिदिन इन बड़े-बड़े गड्ढ़ों में गिरकर लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस रोड पर इटालिया कॉलोनी के पास और पुराना वाटर पॉर्क के समीप जलभराव होने से लोग इन गड्ढ़ों में गिरकर घायल हो रहे हैं पर उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों की शिकायत पर अमर उजाला टीम मौक पर पहुंची। ग्राउंड पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित लोगों से बातचीत की।

इस दौरान लोगों ने कहा कि वो इस संबंध में इस एरिया के पार्षद उत्तम साहू, महापौर एजाज ढेबर, तत्कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल (वर्तमान सांसद) को ज्ञापन सौंपकर सड़क और नाली बनाने की मांग कर चुके हैं पर अभी तक समस्या का निराकरण नहीं होने से लोगों को बरसात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन जलभराव में फंसकर रुक जा रहे हैं। कई वाहन खराब हो जा रहे हैं, तो कुछ वाहनों के साइलेंसर में पानी घुस जा रहा है। इस वजह से उनकी गाड़ियां खराब हो जा रही हैं।

यहां गाड़ी से नहीं, पैदल चलते हैं लोग
300 मीटर की इस सड़क पर लोग वाहन से नहीं बल्कि पैदल चलते हैं। क्योंकि गाड़ी चलाकर जाने पर उनकी गाड़ियों में पानी भर जाता है। यदि किसी तरह से लोग गाड़ी चलाकर निकलने की कोशिश किये, तो जलभराव वाले गड्ढ़ों में पड़कर इनकी गाड़ी ही खराब हो जाती है। ऐसे में लोग खुद ही गाड़ी से न चलकर पैदल चलते हैं। लोगों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वो संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत कर-करके थक चुके हैं पर अब तक सड़क और नाली नहीं बनी है। दोनों ओर नाली नहीं बनने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस वजह से जलभराव हो रहा है। वहीं सड़क जर्जर और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

शासन-प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार
सबसे बड़ी बात ये है कि इस रोड पर कई बड़े प्राइवेट स्कूलों की बसे चलती हैं। इन बसों में सैकड़ों छात्र रोज स्कूल से आना-जाना करते हैं। वहीं नया रायपुर, महादेवघाट, भाठागांव, नया बस स्टैंड के लिए हजारों लोग इस रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में लग रहा है कि शासन-प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।

Post navigation

Previous स्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय है तीन नए कानूनों पर अमल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Next पहाड़ पर बना दिया आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों के लिए बना परेशानी का सबब

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.