रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है. छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. कोरिया और जांजगीर चांपा में एक-एक महिलाओं की मौत हुई है. वहीं प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 7 एक्टिव मरीज हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगाें से सावधानी बरतने की अपील की है.

