Skip to content
April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़: प्रदेश में घटी आदिवासियों की आबादी!
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रदेश में घटी आदिवासियों की आबादी!

Nkc News Desk August 10, 2024

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी बाहुल्य इलाके में जनजातीय समुदाय की जनसंख्या लगातार घट रही है। 1981-91, 1991- 2001, 01- 2011 में हुई जनगणना से मिले इन आंकड़ों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्य शासन की आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने इसके तथ्य व कारणों से अवगत होने 2020 में बस्तर विश्वविद्यालय को शोध करने कहा था। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ”फैक्टर्स अफेक्टिंग डिक्लाइंग ग्रोथ रेट आफ ट्राइबल पापुलेशन, ए स्टडी ऑन छत्तीसगढ़” पर शोध किया।
विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान एवं जनजातीय अध्ययन शाला ने दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, जशपुर व कोरिया जिला में लगभग सात हजार सैंपल का सर्वे लेकर सरकार की चिंता को सही पाया है। इसमें पाया गया कि जनजातीय जनसंख्या वृद्धि 2001-2011 में 2.19 फीसदी की कमी आई है। शोध के निष्कर्ष से विभाग को अवगत करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें
बस्तर संभाग के सभी जिले चार दशक से नक्सल प्रभावित रहे हैं। इन जिले में नक्सल व सुरक्षाबलों की सरगर्मी भी आदिवासियों की जनसंख्या के वास्तविक आंकड़ों को प्रभावित करने वाले कारक बने हैं। इन दोनों की सक्रियता लाखों आदिवासियों के पलायन का सबब बनी हैं। अपुष्ट आंकड़ों के मुताबिक सुकमा के नक्सलवाद प्रभावित इलाकों से 50 हजार लोग सीमावर्ती तेलंगाना व आंध्रप्रदेश आकर बस गए हैं। इनकी वापसी को लेकर समय समय पर मुहिम भी चलाई गई। पर वे वापस नहीं लौट रहे हैं।
जनसांख्यिकीय आंकड़े भी अप्राप्त
विवि के शोध से यह जाहिर हुआ है कि 2001- से 2011 तक 1,57,676 जनजातीय समुदायों की जनसंख्या दंतेवाड़ा में अप्राप्त है। 2001 में दंतेवाड़ा की जनसंख्या 1991 की तुलना में चार गुना अधिक थी। परंतु जनजातीय जनसंख्या वृद्धि 2001-2011 में 2.19 दर की कमी आई है। जाहिर है कि इसमें दूरदराज के इलाकों को छोड़ दिया गया था।
जनजातीय जनसंख्या में वृद्धि दर में सर्वाधिक कमी नारायणपुर, सुकमा व कोरिया में पाई गई है। जबकि प्राकृतिक वृद्धि दर (3.4) नारायणपुर (15) व जशपुर में सर्वाधिक कम आंकी गई है। जो कि जन्मदर की कमी से ओर इशारा करते हैं।
यही हाल मातृ मृत्युदर में है जिसमें सुकमा, नारायणपुर व बीजापुर आगे है। नारायणपुर में मृत शिशुओं का जन्म भी चिंता का विषय बन गया है।
लिंगानुपात हो रहा प्रभावित
दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोरिया व जशपुर में जन्म की तुलना में मृत्युदर अधिक। शोध से पता चला कि वृद्धि दर में कमी आई है। जनजातीय समाज में जन्म के समय व 6 साल से कम उम्र के बच्चों में लिंगानुपात दर में कमी पाई है।
सर्वे के बारे वह सब जो आपको जानना चाहिए
2011 की जनगणना के मुताबिक जनजातियों का सर्वाधिक प्रतिशत दंतेवाड़ा व बस्तर में है।
राज्य में 42 अनुसूचित जनजातियां हैं, जो 161 उपजातियों में विभाजित हैं।
शोध में पता चला है कि जनजातीय जनसंख्या वृद्धि 2001- 2011 में 2.19 दर की कमी आई है।
जशपुर ही ऐसा अनुसूचित क्षेत्र है जहां 2001- 2011 के मध्य जनसंख्या में 1.37 दर से वृद्धि हुई है।
दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोरिया व जशपुर में जन्म की तुलना में मृत्यु दर अधिक है।
जनजातीय समाज में जन्म के समय व 6 साल से कम उम्र के बच्चों में लिंगानुपात दर में कमी पाई गई है
बस्तर संभाग में मातृ मृत्युदर राज्य में सर्वाधिक है।
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने पहल पर शोध की।
जनजातीय जनसंख्या वृद्धि 2001-2011 में 2.19 प्रतिशत की कमी।
शोध के परिणाम में यह भी पता चला कि जन्मदर के साथ ही मृत्युदर भी बढ़ी।
नक्सल हिंसा का खौफ व अन्य राज्य की ओर पलायन भी मुख्य फैक्टर है।
यह भी पढ़ें
आदिवासी समुदाय की विरासत को बढ़ावा दें
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के मुख्य अन्वेषक डॉ. स्वपन कोले ने पत्रिका को यह जानकारी दी कि अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या वृद्धि दर में कमी को प्रभावित करने वाले कारक पर शोध किया गया था। शोध से पता चला है कि जनजातीय इलाकों में इनकी जनसंख्या दर में कमी आई है। शोध के आंकलन से विभाग को अवगत करा दिया गया है।
असुरक्षित प्रसव, प्राकृतिक आपदा व बीमारी से मौतें
Tribal Population in CG: बता दें कि 2011 की जनगणना के मुताबिक जनजातियों का सर्वाधिक प्रतिशत दंतेवाड़ा व बस्तर जिला में है। आदिवासी समुदाय की जनसंख्या घटने के कारणों में असुरक्षित प्रसव, नवजात की मृत्युदर में बढ़ोतरी व कम आयु में मृत्यु ज्यादा प्रभावी हैं। 2013 से 2016 के बीच दंतेवाड़ा में नवजात शिशुओं की मृत्यु की संख्या प्रति हजार में तीन सौ थी। जबकि इसी अंतराल में बीजापुर में 327 तक पहुंची थी। प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भी जनसंख्या में कमी आंकी गई है।

Continue Reading

Previous: जिला चिकित्सालय को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र
Next: पंजीयन विभाग के 3 सब रजिस्ट्रार निलंबित

Related Stories

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया

April 18, 2026
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026

Recent Posts

  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया

April 18, 2026
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026
MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार

April 9, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.