प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम बढभूम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक भवन कक्ष का लोकार्पण किया इस लोकार्पण से वनांचल क्षेत्र के बच्चों को एक सुरक्षित नवनिर्मित भवन मिला अब अलुन्हे पुराने भवन में नहीं बैठना पड़ेगा इस दौरान मंत्री केदार कश्यप ने बच्चों के हाथों से ही अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण कराया मंत्री ने कहा मैं यहां आता हूं तो लगता है कि मैं अपने गांव में हूं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बच्चों को आज एक बड़ी सौगात मिली है, विद्या का मंदिर आज बच्चों को दिया गया तो मैं उन्हें बधाई देता हूं, जब बच्चे यहां से निकले तो उनका भी स्वागत हो सम्मान हो उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार भी हो तभी उज्ज्वल भविष्य हो पाएगा, उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस पर जब महापर्व मनाएंगे तो अपने घरों में भी ध्वज लगाकर राष्ट्रीय पर्व मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 5 जून को मोदी जी ने कहा कि आप सब को एक पेड़ अपने मां के नाम से लगा रहे हैं।

बच्चों के लिए तत्काल बनेंगे स्कूल
विद्यालय में पहुंच मार्ग के लिए तत्काल देने की घोषणा की, उन्हों3 कहा हमने सरस्वती सायकल की योजना बेटियों के लिए शुरू की आज बेटियां खुशी खुशी स्कूल जा रही है आज बेटियां की संख्या बेटों से ज्यादा है वहीं मंत्री ने साइकिल स्टैंड बनाने के घोषणा की वहीं मंत्री केदार कश्यप ने मिले अन्य आवेदनों पर विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की।
पूर्व सरकार पर साधा निशाना
इस पूरे आयोजन में मंत्री केदार के सपने पूर्व सरकार पर निशाना सदा उन्होंने कहा कि केंद्र की जितनी भी योजनाएं थी उसे यहां की जनता को वंचित करने का काम यहां पर पूर्व की सरकार ने किया है कई सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया और हम करते आ रहे हैं इस स्वतंत्रता दिवस में भी यहां लोगों के लिए बहुत कुछ करेंगे राज्य के लोगों के लिए बहुत कुछ करेंगे।
